फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market US Market before Poll Results

Share Market: अमेरिका में ट्रंप की बढ़त से झूमा भारतीय बाजार; सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ा, निफ्टी 24400 के पार

Wed, 06 Nov 2024 10:42 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 06 Nov 2024 10:42 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: बुधवार की सुबह आईटी शेयरों में मजबूती की बदौलत 12:18 मिनट पर सेंसेक्स 666.48 (0.83%) अंक चढ़कर 80,143.11 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 202.00 (0.83%) अंक मजबूत होकर 24,415.30 पर आ गया। भारतीय बाजार में यह हरियाली अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती के बीच दिख रही है, जहां डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस पर रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़त बना ली है। आइए जानें बाजार का हाल।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market US Market before Poll Results
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव परिणामों में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बढ़त पर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़ते के साथ बंद हुए। बुधवार की सुबह आईटी शेयरों में मजबूती की बदौलत 12:18 मिनट पर सेंसेक्स 666.48 (0.83%) अंक चढ़कर 80,143.11 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 202.00 (0.83%) अंक मजबूत होकर 24,415.30 पर आ गया।

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार भारतीय शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। सुबह 9 बजकर 50 पर बीएसई सेंसेक्स 543.14 (0.68%) अंकों की बढ़त के साथ 80,017.16 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 168.50 (0.70%) अंक चढ़कर  24,381.80  पर पहुंच गया।

विज्ञापन

अमेरिकी चुनावी नतीजों का बाजार क्या असर पड़ने वाला है?

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने के बीच वित्तीय और आईटी शेयरों में बढ़त के चलते बुधवार को भारतीय बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी 50 बढ़त के साथ खुले। इस बीच, अन्य एशियाई बाजारों में गिरावट देखी गई, जिसमें एमएससीआई एशिया एक्स-जापान सूचकांक 0.4% गिर गया, क्योंकि शुरुआती अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों से पता चला कि मुकाबला अब भी बहुत करीबी है। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ट्रम्प ने आठ राज्यों में जीत हासिल की है, जबकि हैरिस ने तीन राज्यों और वाशिंगटन, डीसी को सुरक्षित किया है। चुनाव टक्कर कांटे का है, अंतिम परिणाम सात स्विंग राज्यों पर निर्भर रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में वोटों की गिनती के बीच वहां के प्रमुख इंडेक्स का हाल

ट्रंप-हैरिस की जीत के अलग-अलग मायने

विश्लेषकों का कहना है कि ट्रम्प की जीत से अमेरिका में कॉर्पोरेट कर की दरें कम हो सकती हैं, जिससे संभावित रूप से खर्च में वृद्धि होगी और भारत में कई इक्विटी क्षेत्रों को लाभ होगा। दूसरी ओर, हैरिस की जीत को नीति निरंतरता के संकेत के रूप में देखा जाता है, जिसका भारतीय शेयरों पर तटस्थ से लेकर हल्के-सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक, मारुति , इंफोसिस , बजाज फाइनेंस , सन फार्मा और बजाज फिनसर्व बढ़त के साथ खुले, जबकि टाइटन टाटा स्टील , जेएसडब्ल्यू स्टील , एचयूएल और कोटक महिंद्रा बैंक कटौती के साथ खुले।

टाइटन के शेयरों में 3% की गिरावट

टाइटन के शेयर 3 फीसदी से अधिक गिरकर खुले, जब कंपनी ने बताया कि उसका दूसरी तिमाही का समेकित लाभ साल-दर-साल 23.1 फीसदी गिरकर 704 करोड़ रुपये रह गया, जिसका मुख्य कारण सीमा शुल्क में कटौती का प्रभाव है। इस बीच , स्वास्थ्य सेवा की प्रमुख कंपनी डॉ रेड्डीज लैब्स के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 3 फीसदी तक की तेजी आई, निफ्टी आईटी, फार्मा और रियल्टी में 1% से अधिक की वृद्धि हुई, जबकि निफ्टी ऑटो, मीडिया, पीएसयू बैंक, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस में भी 0.5% से अधिक की वृद्धि हुई।

एफआईआई ने मंगलवार को 2569 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,569.41 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,030.96 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed