फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में सपाट शुरुआत; सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर फिसला, निफ्टी 25000 के नीचे

Thu, 17 Oct 2024 09:30 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 17 Oct 2024 09:30 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 280.04 अंक चढ़कर 81,781.40 अंक पर और एनएसई निफ्टी 58.2 अंक की बढ़त के साथ 25,029.50 अंक पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में दोनों सूचकांक कमजोर पड़ गए और लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई, लेकिन जल्द ही विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से बाजार कमजोर पड़ गया है और सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार करने लगे।

विज्ञापन


30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 280.04 अंक चढ़कर 81,781.40 अंक पर और एनएसई निफ्टी 58.2 अंक की बढ़त के साथ 25,029.50 अंक पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में दोनों सूचकांक कमजोर पड़ गए और लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।
विज्ञापन


सेंसेक्स 210.87 अंक की गिरावट के साथ 81,265.97 पर और निफ्टी 116.15 अंक फिसलकर 24,848.25 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बिकवाली दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 में गिरावट दिखी, जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में बढ़त दिखी। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।


अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध बिकवाल (नेट सेलर) रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,435.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed