फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: 1000 अंक चढ़कर सेंसेक्स पहली बार 84000 के पार पहुंचा, निफ्टी ने लगाई 25700 की छलांग

Fri, 20 Sep 2024 09:40 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 20 Sep 2024 09:40 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: पहले घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स 504.17 (0.60%) अंकों की बढ़त के साथ 83,750.73 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 162.86 (0.64%) अंक कमजोर होकर 25,578.65 के स्तर पर पहुंच गया। मेटल सेक्टर के शेयरों के भाव चढ़े हैं।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से चार साल से अधिक समय के बाद अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में कटौती के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी का फायदा भारतीय शेयर बाजार को भी मिला। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स शुक्रवार सुबह पहली बार ऐतिहासिक 84,000 अंक के स्तर को पार कर गया और निफ्टी भी अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


सुबह के कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 975.1 अंक उछलकर 84,159.90 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 271.1 अंक बढ़कर 25,686.90 अंक के नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति, टाटा स्टील, लार्सन एंड टूब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, नेस्ले, भारती एयरटेल और अडानी पोर्ट्स में सर्वाधिक लाभ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज एकमात्र कंपनी रही जिसमें गिरावट दिखी। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और हांगकांग बढ़त में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अमेरिकी बाजार उल्लेखनीय रूप से ऊंचे स्तर पर बंद हुए।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "कल डाउ और एसएंडपी 500 ने एक और रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की, जो अमेरिका के नेतृत्व में चल रही वैश्विक तेजी की ताकत का संकेत है।"

बीएसई का बेंचमार्क सेंसेक्स गुरुवार को 236.57 अंक या 0.29 प्रतिशत चढ़कर 83,184.80 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था। दिन के कारोबार के दौरान यह 825.38 अंक या 0.99 प्रतिशत उछलकर 83,773.61 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

निफ्टी 38.25 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 25,415.80 अंक पर पहुंच गया था। कारोबार के दौरान यह 234.4 अंक या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 25,611.95 अंक के नए शिखर पर पहुंच गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 2,547.53 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत गिरकर 74.66 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

इससे पहले, शेयर बाजार में पहले घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स 504.17 (0.60%) अंकों की बढ़त के साथ 83,750.73 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 162.86 (0.64%) अंक कमजोर होकर 25,578.65 के स्तर पर पहुंच गया। मेटल सेक्टर के शेयरों के भाव चढ़े हैं।

गुरुवार के कारोबारी सत्र के विपरीत, व्यापक बाजार में भी तेजी दिखी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5% तक चढ़ा। ब्लूचिप शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में 3% से अधिक की तेजी आई, जबकि हिंडाल्को और टाटा स्टील जैसे अन्य मेटल स्टॉक भी 2% से ज्यादा मजबूत हुए। 

मेटल्स में यह तेजी वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी की ओर से इस सेक्टर पर जारी किए गए एक बुलिश नोट के बाद आई, जिसमें मजबूत घरेलू फंडामेंटल और कम होती इनपुट लागत का हवाला दिया गया। जेएसडब्ल्यू स्टील की रेटिंग बढ़ाकर उसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली कंपनी बना दिया गया है, जबकि कोल इंडिया, टाटा स्टील और जिंदल स्टील एंड पावर के टारगेट में बढ़ोतरी की गई है।


आरबीआई की ओर से गोल्ड लोन कारोबार पर प्रतिबंध हटाए जाने के बाद आईआईएफएल फाइनेंस के शेयरों में 12% की तेजी आई। वोडाफोन आइडिया के शेयरों में गिरावट जारी रही और वे करीब 3% नीचे आ गए। आईटी शेयरों में सुस्ती जारी और लगातार तीसरे दिन इनमें गिरावट के साथ कारोबार होता दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed