Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत; सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 22200 से नीचे फिसला
Sensex Opening Bell: सुबह 10 बजकर 14 मिनट पर सेंसेक्स 160.88 (0.21%) अंक फिसलकर 73,350.97 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी में 26.25 (0.12%) अंक फिसलकर 22,276.25 के स्तर पर कारोबार होता दिखा।
विस्तार
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स जहां 300 अंकों तक टूट गया वहीं एसई निफ्टी भी 22,200 के नीचे पहुंच गया। निचले स्तरों पर बाजार को थोड़ा सहारा मिला। सुबह 10 बजकर 14 मिनट पर सेंसेक्स 160.88 (0.21%) अंक फिसलकर 73,350.97 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी में 26.25 (0.12%) अंक फिसलकर 22,276.25 के स्तर पर कारोबार होता दिखा।
बुधवार के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे
लोकसभा चुनावों में कम वोटिंग प्रतिशत से निवेशकों के बीच अनिश्चितता बढ़ी
एशियाई बाजारों में मंदी के बाद भारतीय शेयर बाजार भी बुधवार को गिरावट के साथ खुले। बाजार पर लोकसभा चुनाव में कम वोटिंग के बाद निवेशकों के बीच बढ़ी अनश्चितता का भी असर दिखा। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 93 सीटों पर करीब 64.58 फीसदी मतदान हुआ। इनमें सबसे अधिक असम में 81.71 फीसदी वोटिंग हुई। सेंसेक्स के शेयरों में सेंसेक्स, एलएंडटी, एचयूएल, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम और टाइटन के शेयर गिरावट के साथ खुले। दूसरी ओर, मारुति सुजुकी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, एसबीआई और आईटीसी के शेयर बढ़त के साथ खुले।