Sensex Opening Bell: बाजार में बुधवार को सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा, निफ्टी 18700 के ऊपर
Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में बाजार में सपाट ढंग से कारोबार होता दिख रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 63,142.28 और निफ्टी 18,721.60 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में वोडा-आइडिया के शेयरों में पांच प्रतिशत की तेजी जबकि टाटा केमिकल्स के शेयरों में तीन प्रतिशत की गिरावट दिख रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई है। हालांकि शुरुआती कारोबार में बाजार में सपाट ढंग से कारोबार होता दिख रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 63,142.28 और निफ्टी 18,721.60 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में वोडा-आइडिया के शेयरों में पांच प्रतिशत की तेजी जबकि टाटा केमिकल्स के शेयरों में तीन प्रतिशत की गिरावट दिख रही है। निफ्टी में हिंडाल्को और जेएसडब्ल्यू के शेयर टॉप गेनर के रूप में कारोबार कर रहे हैं, जबकि स्टेट बैंक के शेयर फिलहाल टॉप लूजर के रूप में ट्रेड कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 418 अंक मजबूत होकर 63,143 अंकों के लेवल पर बंद हुआ था।