फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell share market opening on budget day 2023 sensex nifty opeining

Sensex Opening Bell: बजट के दिन शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 450 अंकों तक उछला

Wed, 01 Feb 2023 10:12 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 01 Feb 2023 10:12 AM IST
सार

बुधवार को सेंसेक्स 451.27 अंकों की बढ़त के साथ 60,001.17 अंकों के लेवल पर खुला। वहीं निफ्टी में 17,811.60 अंकों के लेवल पर कारोबार शुरू हुआ। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे बढ़कर 81.78 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell share market opening on budget day 2023 sensex nifty opeining
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय बजट 2023 के दिन घरेलू शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। सेंसेक्स में बुधवार को बाजार खुलते समय करीब 450 अंकों तक की बढ़त दिखी। फिलहाल यह 413 अंकों की बढ़त के साथ 59,963 अंकों पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं निफ्टी 107 अंकों की बढ़त के साथ 17707 अंकों पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 451.27 अंकों की बढ़त के साथ 60,001.17 अंकों के लेवल पर खुला। वहीं निफ्टी में 17,811.60 अंकों के लेवल पर कारोबार शुरू हुआ। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे बढ़कर 81.78 पर पहुंच गया।

विज्ञापन

बजट के दिन ओपनिंग के दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल 
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट 2023-24 के दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर 
विज्ञापन

बजट के दिन शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयरों की चाल 

बजट के दिन कैसी है सर्राफा बाजार की चाल?

केंद्रीय बजट (Budget 2023) वाले दिन सोने के दामों में नरमी आई है। सर्राफा बाजार में सोना सस्ता हुआ है। सोने में खरीदारी करने वालों के लिए अभी हल्की राहत है। लेकिन फिर भी सोने के भाव 57,000 के पार ही चल रहे हैं। आज वायदा बाजार में ओपनिंग में सोना 92 रुपये या 0.16% की गिरावट के साथ 57,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। पिछले सत्र में सोना 57,242 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी 77 रुपये या 0.11% की गिरावट के साथ 68,752 रुपये प्रति 1 किलोग्राम पर खुला। कल के सत्र में सिल्वर 68,829 रुपये पर बंद हुआ था। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 105 रुपये की गिरावट के साथ 56,780 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed