फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

The Bonus Market Update: मामूली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 157 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Thu, 04 Dec 2025 09:16 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 04 Dec 2025 09:16 AM IST
सार

हफ्ते को चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। वहीं पिछले दिन बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 31.46 अंक गिरकर 85,106.81 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 46.20 अंक गिरकर 25,986.00 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
लाल निशान पर खुला शेयर बाजार - फोटो : Adobestock

विस्तार

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन बाद में निचले स्तर पर खरीदारी के बीच ये तेजी के साथ सकारात्मक दायरे में आ गए। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 156.83 अंक गिरकर 84,949.98 अंक पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 47 अंक गिरकर 25,938.95 अंक पर आ गया।

विज्ञापन

शुरुआती गिरावटी के बाद हुई बढ़त

हालांकि, बाद में दोनों बेंचमार्क सूचकांकों ने अपनी शुरुआती गिरावट वापस पा ली और बढ़त के साथ कारोबार किया। बीएसई बेंचमार्क 146.52 अंक बढ़कर 85,244.78 पर, जबकि निफ्टी 36.70 अंक बढ़कर 26,024.80 पर कारोबार कर रहा था। दोनों बेंचमार्क सूचकांक पिछले चार दिनों से गिरावट पर थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Amitabh Kant: एआई क्षमता बढ़ाने पर जोर, विदेशी निर्भरता कम होगी; भारतीय डाटा की सुरक्षा भी मजबूत होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटर्नल, टाइटन, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारतीय स्टेट बैंक पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एशियन पेंट्स और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

रुपये में गिरावट और FII की लगातार निकासी से बाजार पर पड़ा असर

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा कि निफ्टी कल 26,000 अंक के नीचे फिसल गया, जिससे लगातार चौथे सत्र में गिरावट जारी रही। बाजार का रुख मंदड़ियों के पक्ष में रहा। रुपये में गिरावट और एफआईआई की लगातार निकासी से बाजार की धारणा पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा आरबीआई और फेड के आगामी नीतिगत फैसले और भू-राजनीतिक घटनाक्रम भी बाजार में नई अस्थिरता पैदा कर सकते हैं।

एशियाई बाजारों का रहा मिला-जुला हाल

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी नीचे कारोबार कर रहा था, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक तथा हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहा था। बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 62.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत बढ़कर 62.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 3,206.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,730.41 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बुधवार को सेंसेक्स 31.46 अंक या 0.04 प्रतिशत गिरकर 85,106.81 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 46.20 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 25,986 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed