फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 500 अंक टूटा; निफ्टी 22300 से फिसला, निवेशकों के ₹5.49 लाख करोड़ डूबे

Tue, 07 May 2024 09:52 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 07 May 2024 09:52 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में बड़ी बिकवाली दिखी। शुरुआती कारोबारी सेशन के बाद बाजार में निवेशकों ने अपने करीब 5.49 लाख करोड़ रुपये गंवा दिए। इस दौरान सेंसेक्स 601 अंक फिसलकर 73,294 पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर निफ्टी, 22,242 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

सुस्त शुरुआत के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में बड़ी बिकवाली दिखी। शुरुआती कारोबारी सेशन के बाद बाजार में निवेशकों ने अपने करीब 5.49 लाख करोड़ रुपये गंवा दिए। इस दौरान सेंसेक्स 601 अंक फिसलकर 73,294 पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर निफ्टी, 22,242 पर पहुंच गया। सुबह के कारोबार के दौरान बाजार में बिकवाली हावी रही। आंकड़ों के अनुसार बाजार में निवेशकों की कुल संपत्ति पिछले सत्र के 403.39 लाख करोड़ रुपये से 5.49 लाख करोड़ रुपये घटकर 397.90 लाख करोड़ रह गई।

विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में बड़ी बिकवाली दिखी। शुरुआती कारोबारी सेशन के बाद बाजार में निवेशकों ने अपने करीब 5.49 लाख करोड़ रुपये गंवा दिए। इस दौरान सेंसेक्स 601 अंक फिसलकर 73,294 पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर निफ्टी, 22,242 पर पहुंच गया। सुबह के कारोबार के दौरान बाजार में बिकवाली हावी रही। आंकड़ों के अनुसार बाजार में निवेशकों की कुल संपत्ति पिछले सत्र के 403.39 लाख करोड़ रुपये से 5.49 लाख करोड़ रुपये घटकर 397.90 लाख करोड़ रह गई। 
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बाद घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के साथ लेकिन हरे निशान पर कारोबार शुरू हुआ। इस साल, केंद्रीय बैंकों की ओर से आधारभूत ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच घरेलू बाजार में खरीदारी का रुख बना हुआ है। शुरुआती कारोबार में एफएमसीजी शेयरों में 1% से अधिक की बढ़त दिख रही है। वहीं, रुपया डॉलर के मुकाबले 4 पैसे मजबूत होकर 83.48 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को बाजार खुलने के दौरान बीएसई सेंसेक्स 85 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। वहीं एनएसई निफ्टी 22450 का स्तर पार कर गया। सुबह 09 बजकर 47 मिनट पर सेंसेक्स 69.33 (0.09%) अंक मजबूत होकर 73,961.43 पर जबकि निफ्टी 30.55 (0.14%) अंक उछलकर 22,473.25 पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार के दौरान गोदरेज कंज्यूमर के शेयरों में पांच प्रतिशत की बढ़त जबकि ल्यूपिन के शेयरों में 3% तक की गिरावट दिखी।

मंगलवार के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

ये शेयर एनएसई निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स के रूप में कारोबार करते दिखे

मंगलवार की सुबह व्यापक बाजार का हाल

सेबी ने इंडेक्स डेरिवेटिव्स के लिए ट्रेडिंग के घंटे बढ़ाने का प्रस्ताव किया खारिज

बाजार नियामक सेबी ने स्टॉक एक्सचेंज एनएसई के इंडेक्स डेरिवेटिव्स के लिए ट्रेडिंग घंटे बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है क्योंकि ब्रोकरों ने इस कदम का विरोध किया है। एनएसई के सीईओ आशीष कुमार चौहान ने पोस्ट- अर्निंग एनालिस्ट कॉल में कहा, 'फिलहाल टाइमिंग बढ़ाने की कोई योजना नहीं है क्योंकि सेबी ने हमारा आवेदन वापस कर दिया है।" उन्होंने बताया कि सेबी को स्टॉक ब्रोकरों ने वह फीडबैक नहीं दिया है जो सेबी चाहता था। उन्होंने कहा, 'इसलिए फिलहाल ट्रेडिंग के घंटे बढ़ाने की योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed