फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex, Nifty Today Share Market 30th April 2021 Update sensex and nifty closed weak

Sensex, Nifty Today: हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 984 अंक लुढ़का

Fri, 30 Apr 2021 04:40 PM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 30 Apr 2021 04:40 PM IST
सार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर ही खुला था। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स में करीब 450 अंकों की गिरावट तो वहीं निफ्टी 126 की गिरावट देखी गई थी।

विज्ञापन
Sensex, Nifty Today Share Market 30th April 2021 Update sensex and nifty closed weak
शेयर बाजार - फोटो : Courtesy: iStock

विस्तार

शेयर बाजारों में पिछले चार दिनों से जारी तेजी पर शुक्रवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स 984 अंक की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ने और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर पड़ा।

विज्ञापन


तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 983.58 अंक यानी 1.98 प्रतिशत का गोता लगाकर 48,782.36 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 263.80 अंक यानी 1.77 प्रतिशत टूटकर 14,631.10 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड को हुआ। इनमें 4.38 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस और मारुति आदि शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाभ में रहे चार कंपनियों के शेयर
दूसरी तरफ, सेंसेक्स में शामिल केवल चार शेयर ओएनजीसी, सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज और बजाज ऑटो लाभ में रहे। इनमें 4.32 प्रतिशत तक की तेजी आई। हालांकि साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 903.91 अंक यानी 1.88 प्रतिशत मजबूत हुआ जबकि एनएसई निफ्टी 289.75 यानी 2.02 प्रतिशत ऊपर चढ़ा।

बना रह सकता है बाजार में उतार-चढ़ाव
रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार टूटा। चीन में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि अप्रैल में उम्मीद से कम रहने के कारण वृद्धि को लेकर चिंता से एशियाई बाजारों में गिरावट आई।

उन्होंने कहा कि रोजाना कोविड संक्रमण के बढ़ते मामले और अधिक संख्या में लोगों की मौत केंद्र एवं राज्य सरकारों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। ऐसे में आगे राज्य सरकारों द्वारा और आर्थिक पाबंदियों से इनकार नहीं किया जा सकता। कोविड-19 संक्रमण के मामले जबतक कम नहीं होते हैं, बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,86,452 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,87,62,976 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 31 लाख को पार कर गई है।

बनी हुई है पुनरुद्धार की चुनौती
वैश्विक स्तर पर अमेरिका में टीकाकरण में तेजी के साथ आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रही। हालांकि चीन में विनिर्माण और सेवा दोनों क्षेत्रों में वृद्धि कमजोर रही। इससे पता चलता है कि चीन के समक्ष पुनरुद्धार को लेकर चुनौती अभी बनी हुई है।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सोल और तोक्यो में गिरावट रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में मामूली तेजी दिखी। हालांकि आंकड़े के अनुसार यूरो क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में पहली तिमाही में 0.6 प्रतिशत की गिरावट आयी है और क्षेत्र मंदी में चला गया है।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.15 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 74.09 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 809.37 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

लाल निशान पर ही खुला था बाजार
चार दिनों की तेजी के बाद हफ्ते के आखिरी दिन बाजार लाल निशान के साथ खुला था। शुक्रवार को बाजार में गिरावट का ट्रेंड देखने को मिला। सुबह 9.16 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 450 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, तो वहीं निफ्टी में 126 अंकों की गिरावट रही।


सेंसेक्स 456.30 या 0.92 फीसदी नीचे लुढ़ककर 49309.64 पर कारोबार कर रहा था तो वहीं निफ्टी 126.90 अंकों या 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 14768 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बता दें कि हफ्ते की शुरुआत बाजार ने हरे निशान के साथ की थी लेकिन चार दिनों की तेजी के बाद अब बाजार में तेज गिरावट देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed