फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market, Sensex, Nifty, Stock Market Today 11th June 2021 Update Indian indices opened at record high

Sensex, Nifty Today: रिकॉर्ड: उच्चतम स्तर पर खुला बाजार, सेंसेक्स 52500 और निफ्टी 15800 के पार

Fri, 11 Jun 2021 09:28 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 11 Jun 2021 09:28 AM IST
सार

सेंसेक्स 228.01 अंकों (0.55 फीसदी) की तेजी के साथ 52528.48 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 73.20 अंकों (0.47 फीसदी) की बढ़त के साथ 15811.00 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Share Market, Sensex, Nifty,  Stock Market Today 11th June 2021 Update Indian indices opened at record high
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 228.01 अंकों (0.55 फीसदी) की तेजी के साथ 52528.48 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.20 अंकों (0.47 फीसदी) की बढ़त के साथ 15811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 677.17 अंक या 1.31 फीसदी के लाभ में रहा। आज 1667 शेयरों में तेजी आई, 294 शेयरों में गिरावट आई और 47 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन


सकारात्मक वैश्विक संकेतों से उछला बाजार 
वैश्विक बाजारों की बात करें, तो गुरुवार को अमेरिका के डाउ जोंस में 19 अंकों की बढ़त रही। नैसडैक 109 अंक मजबूत होकर बंद हुआ। आज एशियाई बाजारों में भी बढ़त देखने को मिल रही है। एसजीएक्स निफ्टी में 0.19 फीसदी की तेजी है, ताइवान वेटेड में 0.37 फीसदी की तेजी है। कोस्पी में भी 0.49 फीसदी की बढ़त है। साथ ही हैंगसैंग में 0.31 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही रही है। हालांकि निक्केई 225 और शंघाई कंपोजिट में गिरावट है।
विज्ञापन


लगातार चौथे दिन कोरोना के मामले एक लाख से कम
देश में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस के दैनिक मामले एक लाख से कम दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 91,702 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,92,74,823 हुई। 3,403 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,63,079 हो गई है। 1,34,580 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,77,90,073 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,21,671 है। इससे बाजार प्रभावित हुआ क्योंकि कोरोना के मामले कम होने से स्थिति जल्द सामान्य होने के संकेत मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान पावर ग्रिड, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, मारुति, इंफोसिस, डॉक्टर रेड्डी, एनटीपीसी, टीसीएस, आईटीसी, एल एंड टी, बजाज ऑटो, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक, ओएनजीसी एशियन पेंट्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 222.67 अंक (0.43 फीसदी) ऊपर 52523.14 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 58.20 अंक (0.37 फीसदी) ऊपर 15796.00 पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 160.87 अंकों (0.31 फीसदी) की तेजी के साथ 52102.51 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 50.80 अंकों (0.32 फीसदी) की बढ़त के साथ 15686.20 के स्तर पर खुला था।

गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों (0.69 फीसदी) की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।


सेंसेक्स की शीर्ष 10 में सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में इजाफा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 1,15,898.82 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार मूल्यांकन में इजाफा हुआ। वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed