फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 27

NSE BSE 27 September 2021: बाजार की मजबूत शुरुआत: 244 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स, 18 हजार के करीब निफ्टी

Mon, 27 Sep 2021 09:28 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 27 Sep 2021 09:28 AM IST
सार

सेंसेक्स 244.48 अंक या 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 60292.95 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 68.50 अंकों (0.38 फीसदी) की बढ़त के साथ 17921.70 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 27
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

पिछले सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद होने के बाद आज आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 244.48 अंक या 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 60292.95 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 68.50 अंकों (0.38 फीसदी) की बढ़त के साथ 17921.70 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1430 शेयरों में तेजी आई, 459 शेयरों में गिरावट आई और 130 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स पहली बार 60 हजार के पार पहुंच गया था। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,032.58 अंक या 1.74 फीसदी के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


इस हफ्ते इन कारकों से प्रभावित होगा शेयर बाजार
इस हफ्ते शेयर बाजारों की दिशा वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने कहा कि मासिक डेरिवेटिव्स निपटान और ऊंचे मूल्यांकन की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। आर्थिक गतिविधियों में सुधार तथा कॉरपोरेट आय बढ़ने की वजह से हालांकि हमें सकारात्मक रुख जारी रहने की उम्मीद है। सितंबर के विनिर्माण पीएमआई के आंकड़े इसी सप्ताह आने हैं। इनसे माह के दौरान कारोबारी गतिविधियों के बारे में राय बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा बाजार की दिशा रुपये के उतार-चढ़ाव, विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों से भी तय होगी।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एचडीएफसी बैंक, मारुति, एसबीआई, एम एंड एम, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज ऑटो, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एल एंड टी, कोटक बैंक, टाइटन, आईटीसी, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, टीसीएस, पावर ग्रिड और रिलायंस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, डॉक्टर रेड्डी, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.04 बजे सेंसेक्स 273.22 अंक (0.45 फीसदी) ऊपर 60321.69 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 107.10 अंक (0.60 फीसदी) ऊपर 17960.30 पर था।

शुक्रवार को पहली बार 60 हजार के पार खुला सेंसेक्स
शुक्रवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुला। सेंसेक्स पहली बार 60 हजार के पार खुला था। यह 325.71 अंक या 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 60211.07 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 93.30 अंकों (0.52 फीसदी) की बढ़त के साथ 17916.30 के स्तर पर खुला था। 


पिछले सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। सेंसेक्स 163.11 अंकों (0.27 फीसदी) की बढ़त के साथ 60,048.47 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 30.25 अंकों (0.17 फीसदी) की तेजी के साथ 17,853.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed