फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on October 4

NSE BSE 4 October 2021: बाजार की सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्स 59 हजार के पार

Mon, 04 Oct 2021 09:34 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 04 Oct 2021 09:34 AM IST
सार

सेंसेक्स 294.90 अंक या 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 59060.48 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 83.80 अंकों (0.48 फीसदी) की तेजी के साथ 17615.80 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on October 4
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 294.90 अंक या 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 59060.48 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 83.80 अंकों (0.48 फीसदी) की तेजी के साथ 17615.80 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1516 शेयरों में तेजी आई, 339 शेयरों में गिरावट आई और 133 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों का बाजार पर पड़ेगा असर
इस सप्ताह शेयर बाजार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ब्याज दर पर निर्णय, वृहद आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक रुख से की दिशा तय होगी। विश्लेषकों के अमुसार अब बाजार में 'करेक्शन' के संकेत दिख रहे हैं। इसके अलावा निवेशकों की नजर रुपये के उतार-चढ़ाव तथा अमेरिका में बांड प्राप्ति पर भी रहेगी। कच्चे तेल की कीमतों का भारतीय बाजारों पर व्यापक प्रभाव रहेगा। सप्ताह के दौरान सेवा पीएमआई के आंकड़े भी आने हैं।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान सिर्फ एनटीपीसी, एम एंड एम, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, डॉक्टर रेड्डी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एचसीएल टेक, रिलायंस, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज ऑटो, कोटक बैंक, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, टीसीएस, एशियन पेंट्स और एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 126.96 अंक (0.22 फीसदी) ऊपर 58892.54 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 108.20 अंक (0.62 फीसदी) ऊपर 17640.20 पर था।

शुक्रवार को गिरावट पर खुला था सेंसेक्स
शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। सेंसेक्स 394.26 अंक या 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 58732.10 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 110 अंकों (0.62 फीसदी) की गिरावट के साथ 17508.20 के स्तर पर खुला था।


पिछले सत्र में लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 360.78 अंकों (0.61 फीसदी) की गिरावट के साथ 58,765.58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 86.10  अंक (0.49 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,532.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed