फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Stock Market Today on 15th July 2021

Sensex, Nifty Today: चौतरफा खरीदारी के बीच बाजार ने बनाया रिकॉर्ड, उच्चतम स्तर पर सेंसेक्स-निफ्टी

Thu, 15 Jul 2021 11:44 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 15 Jul 2021 11:44 AM IST
सार

कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। सेंसेक्स ने 53,229.38 का स्तर छुआ औरनिफ्टी पहली बार 15,940.65 के स्तर पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Stock Market Today on 15th July 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। इसके बाद कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स ने 53,229.38 का स्तर छुआ और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी पहली बार 15,940.65 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा निफ्टी का मिड कैप इंडेक्स 27,752 अंक जबकि स्मॉल कैप इंडेक्स 10,364 के सर्वोच्च स्तर पर गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 64.84 अंक यानी 0.12 फीसदी ऊपर 52,968.89 के स्तर पर खुला था। निफ्टी 18.20 अंकों (0.11 फीसदी) की तेजी के साथ 15,872.15 के स्तर पर खुला था। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 98.48 अंक या 0.18 फीसदी के नुकसान में रहा।

विज्ञापन


बढ़त पर कारोबार कर रहा इंफोसिस का शेयर
बुधवार को इंफोसिस ने तिमाही नतीजों की घोषणा की। इसके बाद आज इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। यह 1554.00 के स्तर पर खुला। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 6,73,877.52 करोड़ रुपये है। 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 17.8 फीसदी बढ़कर 27,896 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में यह 23,665 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने 2021-22 के लिए आय अनुमान को बढ़ाकर 14 से 16 फीसदी कर दिया है, जो पहले 12 से 14 फीसदी था। इंफोसिस के लिए बड़े सौदों का प्रवाह मजबूत बना हुआ है। पहली तिमाही में कुल अनुबंध मूल्य 2.6 अरब डॉलर का था।
विज्ञापन


रिकॉर्ड स्तर पर बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 
बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बुधवार को 2,33,06,440.17 करोड़ रुपये के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। व्यापक बाजार में सकारात्मक रुख से सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई है। दो कारोबारी सत्रों में निवेशकों की पूंजी 1,42,806.24 करोड़ रुपये बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान डॉक्टर रेड्डी, इंफोसिस, एचसीएल टेक, रिलायंस, मारुति, टीसीएस, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एल एंड टी और सन फार्मा के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एनटीपीसी, टाइटन, बजाज ऑटो, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, आईटीसी और एचडीएफसी के शेयर लाल निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.13 बजे सेंसेक्स 64.84 अंक (0.12 फीसदी) ऊपर 52,968.89 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 18.20 अंक (0.11 फीसदी) ऊपर 15,872.15 पर था।

पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 2.6 अंक नीचे 52,767.13 के स्तर पर खुला। निफ्टी 3.65 अंकों (0.02 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 15,808.70 के स्तर पर खुला था।


बुधवार को हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 134.32 अंक (0.25 फीसदी) ऊपर 52,904.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 41.60 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 15,853.95 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed