फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News 20 July 2021 Closing Indian Benchmark

Sensex, Nifty Today: बाजार में भारी गिरावट, 354.89 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

Tue, 20 Jul 2021 04:04 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 20 Jul 2021 04:04 PM IST
सार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 354.89 अंक टूटकर 52,198.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 120.30 अंक  की गिरावट के साथ 15,632.10 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News 20 July 2021 Closing Indian Benchmark
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में भारी गिरावट आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 354.89 अंक टूटकर 52,198.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 120.30 अंक  की गिरावट के साथ 15,632.10 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन


वहीं BSE पर आज सबसे अधिक एसियन पैंट का शेयर 6.04 फीसदी उछला। इसके बाद अल्ट्रा टेक सीमेंट, हिन्दुस्तान युनिलीवर, बजाज ऑटो, नेस्ले इंडिया, मारुति, टीसीएस, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व के शेयर में तेजी देखी गई है। जबकि आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, HDFC Bank, सन फार्मा, एसबीआई, डॉ. रेड्डी, बजाज फाइनेंस में गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन


एशियन पेंट्स का शेयर 6 प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ। अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज ऑटो, एचयूएल और नेस्ले इंडिया भी बढ़त में रहे। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच वित्तीय शेयरों में बिकवाली दबाव से घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) और आईटी को छोड़कर वित्तीय, धातु और रियल्टी समेत ज्यादातर खंडवार सूचकांकों में गिरावट रही। मोदी के अनुसार कारोबार के दौरान एशियाई पेंट्स के तिमाही परिणाम बेहतर रहने की खबर से शेयर में अच्छी तेजी आई। मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी बिकवाली देखी गई।


एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सियोल और टोक्यो नुकसान में रहे जबकि यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में मध्याह्न कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 68.86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed