फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market 16 March 2021 Update Indian indices opened on positive note

Sensex, Nifty Today: बाजार में लौटी रौनक : 213 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, लेकिन निफ्टी 15 हजार के नीचे

Tue, 16 Mar 2021 09:27 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 16 Mar 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market 16 March 2021 Update Indian indices opened on positive note
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : ANI

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 213.34 अंक (0.42 फीसदी) की बढ़त के साथ 50,608.42 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66.60 अंक यानी 0.45 फीसदी ऊपर 14,996.10 के स्तर पर खुला। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 386.76 अंक या 0.78 फीसदी के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


इन कारकों से प्रभावित होगी बाजार की दिशा
भारतीय शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर निर्णय और घरेलू मोर्चे पर वृहद आर्थिक आंकड़ों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इसके अलावा बाजार भागीदारों की निगाह इस बात पर भी रहेगी कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक बांड प्राप्ति में उतार-चढ़ाव को लेकर क्या रुख अपनाता है। अमेरिका में बांड पर प्राप्ति बढ़ने से वैश्विक स्तर पर बाजारों में 'करेक्शन' आया है। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका में बेरोजगारी दर के आंकड़े घटने तथा प्रोत्साहन पैकेज पर हस्ताक्षर के बाद बाजारों को कुछ समर्थन मिला है। लेकिन बांड पर प्राप्ति बढ़ने का दबाव बाजारों पर अधिक रहा।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान ओएनजीसी, इंफोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, मारुति, आईटीसी, एम एंड एम, आईटीसी और रिलायंस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंडसइंड बैंक, बजाज ऑटो, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 257.85 अंक (0.51 फीसदी) ऊपर 50652.93 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 41.20 अंक (0.28 फीसदी) ऊपर 14970.70 के स्तर पर था।

बीते सप्ताह आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में हुई बढ़ोतरी
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 72,442.88 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में इंफोसिस रही। सप्ताह के दौरान सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा। 

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 143.14 अंक (0.28 फीसदी) की गिरावट के साथ 50648.94 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 31.80 अंक यानी 0.21 फीसदी नीचे 14999.20 के स्तर पर खुला था। 


सोमवार को गिरावट पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
सोमवार को शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 397 अंक यानी 0.78 फीसदी नीचे 50395.08 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 101.45 अंक यानी 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 14929.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed