फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex, Nifty Today: Indian indices opened on negative note

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार : 143 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी 15 हजार के नीचे

Mon, 15 Mar 2021 09:28 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 15 Mar 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
Sensex, Nifty Today: Indian indices opened on negative note
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 143.14 अंक (0.28 फीसदी) की गिरावट के साथ 50648.94 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 31.80 अंक यानी 0.21 फीसदी नीचे 14999.20 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1028 शेयरों में तेजी आई, 633 शेयरों में गिरावट आई और 98 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 386.76 अंक या 0.78 फीसदी के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
भारतीय शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर निर्णय और घरेलू मोर्चे पर वृहद आर्थिक आंकड़ों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इसके अलावा बाजार भागीदारों की निगाह इस बात पर भी रहेगी कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक बांड प्राप्ति में उतार-चढ़ाव को लेकर क्या रुख अपनाता है। अमेरिका में बांड पर प्राप्ति बढ़ने से वैश्विक स्तर पर बाजारों में 'करेक्शन' आया है। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका में बेरोजगारी दर के आंकड़े घटने तथा प्रोत्साहन पैकेज पर हस्ताक्षर के बाद बाजारों को कुछ समर्थन मिला है। लेकिन बांड पर प्राप्ति बढ़ने का दबाव बाजारों पर अधिक रहा।
विज्ञापन


बीते सप्ताह आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में हुई बढ़ोतरी
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 72,442.88 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में इंफोसिस रही। सप्ताह के दौरान सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, मारुति, एशियन पेंट्स, टाइटन, टीसीएस, हिंदुस्तान युनिलीवर और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं नेस्ले इंडिया, डॉक्टर रेड्डी, एल एंड टी, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, आईटीसी, बजाज ऑटो, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, एम एंड एम, सन फार्मा, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।

शेयर बाजार में गिरावट की बड़ी वजह हैं एफपीआई
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने में अब तक भारतीय बाजारों से 7,013 करोड़ रुपये की निकासी की है। बांड पर प्राप्ति बढ़ने के बीच एफपीआई ने भारतीय बाजारों में मुनाफा काटा है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार एक से 12 मार्च के दौरान एफपीआई ने शेयरों से 531 करोड़ रुपये और ऋण या बांड बाजार से 6,482 करोड़ रुपये निकाले हैं। इस तरह उनकी शुद्ध निकासी 7,013 करोड़ रुपये रही है। 

भारत के पास दुनिया का चौथा सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार
भारत के पास दुनिया का चौथा सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार है। कई महीनों तक तेजी से बढ़ने का बाद इस साल भारत और रूस दोनों के विदेशी मुद्रा भंडार सपाट रहा लेकिन हाल के हफ्तों में रूस का विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से घटा है। इसलिए भारत रूस से आगे निकल गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पांच मार्च को 4.3 अरब डॉलर घटकर 580.3 अरब डॉलर रह गया। जबकि रूस का विदेशी मुद्रा भंडार 580.1 अरब डॉलर है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुताबिक दुनिया में सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार चीन के पास है। इस सूची में जापान दूसरे और स्विट्जरलैंड तीसरे स्थान पर है।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 152 अंक (0.30 फीसदी) ऊपर 50,944.08 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 73.80 अंक (0.49 फीसदी) ऊपर 15,104.80 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 507.73 अंक (0.99 फीसदी) की तेजी के साथ 51,787.24 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 136.10 अंक यानी 0.90 फीसदी ऊपर 15,310.90 के स्तर पर खुला था।


शुक्रवार को गिरावट पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 487.43 अंक यानी 0.97 फीसदी नीचे 50792.08 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 143.85 अंक यानी 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 15030.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed