फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex, nifty rises on wednesday, rupee opens on 4 paise rise

36200 पर खुला सेंसेक्स, मिडकैप शेयरों में दिखी तेजी, रुपये की हुई मजबूत शुरुआत

Wed, 24 Jan 2018 10:05 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Jan 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
sensex, nifty rises on wednesday, rupee opens on 4 paise rise

बुधवार को शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अच्छी बढ़त के साथ खुले। वहीं रुपया भी डॉलर के मुकाबले तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स 100 अंक बढ़कर 36200 पर खुला तो निफ्टी 20 अंक की तेजी के साथ 1100 पर कारोबार करते हुए देखा गया।

विज्ञापन


कारोबार के दौरान दिग्गज शेयरों में गेल, एचडीएफसी, टीसीएस, ओएनजीसी, डॉ रेड्डीज, आईटीसी और डॉ रेड्डीज 3.5-1 फीसदी तक उछले हैं।मिडकैप शेयरों में बायोकॉन, पेट्रोनेट एलएनजी, एम्फैसिस, इंडियाबुल्स हाउसिंग और ओबेरॉय रियल्टी 2.1-1.1 फीसदी तक बढ़े हैं।
विज्ञापन


हालांकि मिडकैप शेयरों में जिंदल स्टील, सेल, यूनाइटेड ब्रुअरीज, एमएंडएम फाइनेंशियल और हैवेल्स इंडिया 2-0.9 फीसदी तक गिरे हैं।

रुपये में 4 पैसे की तेजी
बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे की बढ़त के साथ 63.73 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपये में कल भी बढ़त देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 10 पैसे बढ़कर 63.77 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने में दिखी तेजी
डॉलर में कमजोरी से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने में तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल कॉमैक्स पर सोना 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 1340 डॉलर के ऊपर नजर आ रहा है। वहीं, चांदी 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 17 डॉलर के पार नजर आ रही है।


हालांकि कच्चे तेल में आज नरमी के साथ कारोबार हो रहा है। नायमैक्स पर क्रूड 0.08 फीसदी की कमजोरी के साथ 64.5 डॉलर पर नजर आ रहा है जबकि ब्रेंट क्रूड 0.26 फीसदी की कमजोरी के साथ 70 डॉलर के नीचे आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed