फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty open on flat trading on friday 12 july

सपाट स्तर पर खुला सेंसेक्स- निफ्टी, रुपये में मामूली गिरावट

Fri, 12 Jul 2019 09:46 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 12 Jul 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
sensex nifty open on flat trading on friday 12 july

शुक्रवार को शेयर बाजार में सपाट तरीके से शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी में ज्यादा तेजी देखने को नहीं मिली। वहीं रुपया भी मामूली कमजोरी के साथ खुला। इसके साथ ही कच्चे तेल और सोने में तेजी बनी हुई है। 

विज्ञापन

69 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स

सेंसेक्स 69 अंकों की तेजी के साथ 38,892 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21 अंकों की तेजी के साथ 11,604 अंकों पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में लेमनट्री, एससीआई, एचएससीएल, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, एचएफसीएल के शेयरों में तेजी का माहौल है। निफ्टी में जी एंटरटेनमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, हीरो मोटोकॉर्प, इंड्सइंड बैंक, टाटा मोटर्स में तेजी का माहौल है।

विज्ञापन


वहीं मनपसंद बेवरेजेस, मॉनसेंटो, ग्रेफाइट, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, आईओसी, यूपीएल, एक्सिस बैंक के शेयरों में मंदी का माहौल है।

रुपये का यह रहा हाल

डॉलर के मुकाबले रुपये में आज मामूली कमजोरी देखने को मिल रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे की कमजोरी के साथ 68.45 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन यानी कल डॉलर के मुकाबले रुपया 68.44 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

67 डॉलर पर कच्चा तेल

वहीं ब्रेंट क्रूड में भी मजबूती दिख रही है और ये 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 67 डॉलर के आस-पास कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में भी मजबूती नजर आ रही है और कॉमेक्स पर सोना 0.24 फीसदी की मजबूती के साथ 1410.10 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। कॉमेक्स पर चांदी 0.06 फीसदी की मजबूती के साथ 15 डॉलर के आस-पास कारोबार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed