Sensex Closing Bell: बैंकिंग शेयरों की मजबूती से चमका बाजार, सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी 126 अंक हुआ मजबूत
बैंकिंग शेयरों में मजबूती के कारण मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। मंगलवार को सेंसेक्स 446.03 (0.71%) अंकों की बढ़त के साथ 63,416.03 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 126.20 (0.68%) अंक मजबूत होकर 18,817.40 अंकों पर बंद हुआ।
विस्तार
पिछले तीन दिनों की बिकवाली के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में अच्छी मजबूती दिखी। बैंकिंग शेयरों में मजबूती के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। मंगलवार को सेंसेक्स 446.03 (0.71%) अंकों की बढ़त के साथ 63,416.03 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 126.20 (0.68%) अंक मजबूत होकर 18,817.40 अंकों पर बंद हुआ। वहीं शेयर बाजार में 28 जून को बकरीद के मौके पर होने वाली छुट्टी की तारीख को बदलकर अब 29 जून कर दिया गया है। आरबीआई ने भी बकरीद की छुट्टी की तारीख को बदलकर 28 जून के बदले अब 29 जून कर दिया है। मंगलवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 हरे निशान पर बंद हुए। विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर रुख और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की बढ़त के साथ 82.03 रुपये (अस्थायी) पर बंद हुआ।
मंगलवार को बाजार बंद होने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स ये शेयर रहे
सोने की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, चांदी 300 रुपये उछली
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा। हालांकि, चांदी 300 रुपये उछलकर 71,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने के अनुसार, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत मंगलवार को 59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रही।