फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सपाट बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 17 अंक ऊपर, निफ्टी 22450 से फिसला

Mon, 06 May 2024 04:54 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 06 May 2024 04:54 PM IST
सार

Sensex Closing Bell:  सोमवार को सेंसेक्स 17.39 (0.02%) अंकों की बढ़त के साथ 73,895.54  पर बंद हुआ। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 33.15 (0.15%)  अंक टूटकर 22,442.70 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार होता दिखा। इस दौरान जहां सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ वहीं निफ्टी 33 अंक टूट गया। सोमवार के करोबारी सत्र के दौरान कोटक बैंक के शेयरों में पांच प्रतिशत की बढ़त दिखी वहीं टाइटन के शेयर सात प्रतिशत तक टूट गए। सोमवार को सेंसेक्स 17.39 (0.02%) अंकों की बढ़त के साथ 73,895.54  पर बंद हुआ। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 33.15 (0.15%)  अंक टूटकर 22,442.70 पर बंद हुआ।

विज्ञापन

सोमवार को बाजार बंद होने दौरान बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स के शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में पांच प्रतिशत की बढ़त दिखी। इससे पहले कंपनी ने मार्च तिमाही में 25 प्रतिशत की वृद्धि की जानकारी दी है। इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 5,302 करोड़ रुपये रहा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और इंडसइंड बैंक के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।

मार्च तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद टाइटन के शेयर 7% टूटे

वहीं मार्च तिमाही के आंकड़े कमजोर रहने के बाद टाइटन के शेयर 7 प्रतिशत तक टूट गए। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, बजाज फाइनांस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। घरेलू बाजार में सोमवार को एक रेंज में कारोबार होता दिखा। इस दौरान निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप शेयरों में 0.54% से 1% तक की कमजोरी आई।

सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान ब्रेट क्रेड 0.80% की बढ़त के साथ 83.62 डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 2,391.98 करोड़ के इक्विटी शेयरों की बिकवाली की। एशियाई बाजारों में शंघाई और हॉन्गकांग के बाजार हरे निशान पर बंद हुए। वहीं, जापान और दक्षिण कोरिया के बाजार बंद थे। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 732.96 अंक फिसलकर 73,878.15 पर बंद हुआ था वहीं एनएसई निफ्टी 172.35 अंक गिरकर 22,475.85 पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed