फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Nifty50 News and Updates Today

Sensex Closing Bell: उतार चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 85 अंक चढ़ा, निफ्टी 18750 के पार

Sat, 17 Jun 2023 11:08 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 17 Jun 2023 11:08 AM IST
सार

Sensex Closing Bell: बुधवार को बाजार एफएमसीजी और मेटल सेक्टर के शेयरों के सहारे हरे निशाना पर बंद होने में सफल रहा। निफ्टी में टाटा कंज्यूमर का स्टॉक 5 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ। यह शेयर इंडेक्स का टॉप गेनर भी रहा।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Nifty50 News and Updates Today
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

शेयर बाजार बुधवार के दिन उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत भी हरे निशान पर हुई थी पर शुरुआती कारेाबार में ही बाजार में बिकवाली दिखी और यह लाल निशान पर पहुंच गया था। थोड़ी देर बाद बाजार में फिर खरीदारी दिखी और यह हरे निशान पर लौट आया। उसके बाद बाजार में सपाट ढंग से कारोबार हुआ और आखिरकार सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे।

विज्ञापन

शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन हरे निशान पर बंद हुआ

शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा। बुधवार को सेंसेक्स 85.35 (0.14%) अंकों की बढ़त के साथ  63,228.51 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 39.75 (0.21%) अंक चढ़कर 18,755.90 के लेवल पर कारोबार करते हुए बंद हुआ।

विज्ञापन

बाजार को मिला एफएमसीजी और मेटल सेक्टर के शेयरों का सहारा

बुधवार को बाजार एफएमसीजी और मेटल सेक्टर के शेयरों के सहारे हरे निशाना पर बंद होने में सफल रहा। निफ्टी में टाटा कंज्यूमर का स्टॉक 5 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ। यह शेयर इंडेक्स का टॉप गेनर भी रहा। इससे पहले मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 418 अंक उछलकर 63,143 अंकों के लेवल पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल 

बुधवार को बाजार बंद होने के दौरान निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

सोना 430 रुपये कमजोर हुआ, चांदी 620 रुपये टूटी  

विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 430 रुपये की गिरावट के साथ 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 620 रुपये टूटकर 73,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed