फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Nifty50 News and Updates

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 224 अंक टूटा, निफ्टी 19400 के नीचे

Wed, 12 Jul 2023 08:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 12 Jul 2023 08:53 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 224 अंक टूटा, निफ्टी 19400 के नीचे

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Nifty50 News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

बीते दो दिनों की तेजी के बाद घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को उतार-चढ़ाव भरा कारोबार हुआ और यह लाल निशान पर बंद हुआ। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 223.94 (0.34%) अंकों की गिरावट के साथ 65,393.90 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 55.10 (0.28%) अंक फिसलकर 19,384.30 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन

टीसीएस के तिमाही आंकड़े जारी, नौ रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का एलान

बुधवार को टाटा समूह की कंपनी टीसीएस ने पहले क्वार्टर के आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी का मुनाफा 17 प्रतिशत बढ़कर 11,074 करोड़ हो गया है। तिमाही आंकड़ों के बाद कंपनी नौ रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का एलान किया है। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि उसने बढ़िया काम करने वाले कर्मचारियों को 12 से 15 प्रतिशत तक की वेतन वृद्धि दी भी है।

विज्ञापन

हफ्ते के तीसारे कारोबारी दिन बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार के कारोबारी सेशन के बाद निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कम रहे

बुधवार को जारी अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के उम्मीद से कम रहे हैं। अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति मई के 4.0% से घटकर जून में 3.0% की वार्षिक दर पर पहुंच गई। अमेरिकी महंगाई का यह आंकड़ा अर्थशास्त्रियों के पूर्वानुमान से कम है। महंगाई के आंकड़े आने के बाद अमेरिकी ट्रेजरी और यूरोपीय बॉन्ड की कीमतों में तेजी आई।

स्पाइसजेट के शेयरधारक एयरलाइन में करेंगे 500 करोड़ रुपये का निवेश

किफायती विमानन सेवा मुहैया कराने वाली एयरलाइन स्पाइजेट ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया कि उसके शेयरधारक शेयर धारक अजय सिंह एयरलाइन में 500 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। स्पाइसजेट ने बुधवार को हुई अपनी बोर्ड की बैठक के बाद शेयर बाजार को यह जानकारी दी है।

एसएटी से सेबी को झटका, को-लोकेशन मामले में एनएसई पर लगा जुर्माना खारिज

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के को-लोकेशन मामले में शेयर बाजार की नियामक संस्था सेबी को एक बार फिर सिक्योरिटीज एपीलेट ट्रिब्यूनल (SAT) में मुंह की खानी पड़ी है। बता दें कि को-लोकेशन मामले की जांच कर रही सेबी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था जिसे सैट ने खारिज कर दिया है। इसके अलावा ट्रिब्यूनल ने एनएसई के पूर्व अधिकारियों रवि नारायण और चित्रा रामाकृष्ण पर लगाए गए 25 लाख रुपये के जुर्माने को भी खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed