फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Bajaj Broking

The Bonus Market Update: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार चढ़ा; सेंसेक्स 449 अंक मजबूत, महंगाई पर यह अपडेट

Fri, 12 Dec 2025 03:39 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 12 Dec 2025 03:39 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 449.53 अंक उछलकर 85,267.66 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 148.40 अंक की बढ़त के साथ 26,046.95 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Bajaj Broking
हरे निशान पर बंद हुआ बाजार - फोटो : Adobestock

विस्तार

धातु शेयरों में खरीदारी और सकारात्मक वैश्विक रुझानों के चलते शुक्रवार को बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स में लगभग 450 अंकों की तेजी आई। वहीं व्यापक निफ्टी 26,000 के स्तर से ऊपर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 449.53 अंक या 0.53 प्रतिशत चढ़कर 85,267.66 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 502.69 अंक या 0.59 प्रतिशत बढ़कर 85,320.82 पर पहुंच गया था। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 148.40 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 26,046.95 पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 9 पैसे गिरकर सर्वकालिक निचले स्तर 90.41 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Job: श्रम-प्रधान क्षेत्रों में काम बढ़ा तो बनी रहेगी भारत की वृद्धि दर, जानिए रिपोर्ट में स्वरोजगार पर यह दावा
विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स कंपनियों में टाटा स्टील, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति और भारती एयरटेल प्रमुख लाभ कमाने वाली कंपनियां रहीं। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, आईटीसी और एशियन पेंट्स पिछड़ने वालों में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेड के फैसलों से वैश्विक धारणा में हुआ सुधार 

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद वैश्विक जोखिम लेने की प्रवृत्ति में सुधार हुआ है, जिससे तरलता को लेकर आशावाद बढ़ा है और रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने और विदेशी निवेशकों (एफआईआई) के लगातार बहिर्वाह के बावजूद घरेलू शेयर बाजारों में तेजी आई है। व्यापक सूचकांक खरीदारी के रुझान दिखा रहे हैं और हालिया समेकन के बाद वापसी कर रहे हैं। 

खुदरा महंगाई दर नवंबर में बढ़कर 0.71% पर 

भारत की खुदरा महंगाई दर नवंबर में बढ़कर 0.71% पर पहुंच गई, जो अक्तूबर में रिकॉर्ड निचले स्तर 0.25% पर थी। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से सब्जियों, प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतों में तेजी के कारण दर्ज की गई। इसके बावजूद, महंगाई लगातार 10वें महीने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मध्यम अवधि के 4% लक्ष्य से नीचे बनी रही, जो कीमतों में लंबे समय से बनी स्थिरता को दर्शाता है।

खाद्य महंगाई, जिसका उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में लगभग आधा हिस्सा है, नवंबर में भी नकारात्मक दायरे में रही। सालाना आधार पर इसमें 3.91% की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि अक्टूबर में यह गिरावट 5.02% थी। खाद्य वस्तुओं में सब्जियों की कीमतों में 22.20% की कमी आई, जो अक्तूबर में दर्ज 27.57% की तेज गिरावट की तुलना में कम रही। वहीं, प्रोटीन युक्त वस्तुओं और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी ने समग्र खुदरा महंगाई को ऊपर की ओर धकेला।

यूरोपीय बाजारों में दिखी बढ़त 

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक दायरे में स्थिर हुए। यूरोपीय बाजारों में तेजी देखी गई। गुरुवार को अमेरिकी बाजार भी अधिकतर तेजी के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 61.25 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में 0.05 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 61.25 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 2,020.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,796.07 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गुरुवार को सेंसेक्स 426.86 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 84,818.13 पर बंद हुआ। निफ्टी 140.55 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 25,898.55 पर पहुंच गया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed