फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

The Bonus Market Update: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 136 अंक चढ़ा, निफ्टी 25100 के पार

Tue, 07 Oct 2025 03:37 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 07 Oct 2025 03:37 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 136.63  अंक उछलकर 81,926.75 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 30.65 अंक की बढ़त के साथ 25,108.30 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : ANI

विस्तार

प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को लगातार चौथे दिन बढ़त दर्ज की गई। ब्लू-चिप बैंक शेयरों में तेजी और घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली से यह बढ़त दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 136.63  अंक या 0.17 प्रतिशत उछलकर 81,790.12 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 519.44 अंक या 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,309.56 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 30.65 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,108.30 पर आ गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे गिरकर 88.78 (अनंतिम) पर आ गया।

विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख लाभ में रहे।वहीं एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, ट्रेंट और इंफोसिस पिछड़ गए।

विज्ञापन

यूरोपीय बाजारों में रहा मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुआ। चीन और दक्षिण कोरिया के बाजार अवकाश के कारण बंद रहे। यूरोप के शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 65.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत गिरकर 65.37 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 313.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,036.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सोमवार को सेंसेक्स 582.95 अंक या 0.72 प्रतिशत उछलकर 81,790.12 पर और निफ्टी 183.40 अंक या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 25,077.65 पर बंद हुआ।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed