फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में लाल निशान पर क्लोजिंग; सेंसेक्स 239 अंक गिरा, निफ्टी 24800 से फिसला

Wed, 28 May 2025 03:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 28 May 2025 03:42 PM IST
सार

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सूचकांक बुधवार को 239.31 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 81,312.32 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 73.75 अंक या 0.30 प्रतिशत गिरकर 24,752.45 पर पहुंच गया। आइए जानते हैं, शेयर बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
अमेरिकी शेयर बाजार की गिरावट। - फोटो : adobe stock

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक बुधवार को भी लाल निशान पर बंद हुए। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स में 240 अंक की गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 239.31 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 81,312.32 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 73.75 अंक या 0.30 प्रतिशत गिरकर 24,752.45 पर पहुंच गया। रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 3 पैसे की गिरावट के साथ 85.37 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।

विज्ञापन


बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को बिकवाली हुई। ब्रिटिश कंपनी  बीएटी पीएलसी ने भारतीय तंबाकू कंपनी आईटीसी में अपनी 2.3% हिस्सेदारी बेच दी । बीएटी ने ब्लॉक डील के जरिए  2.3% की हिस्सेदारी लगभग 1.36 अरब डॉलर में बेची है। जिससे उसे 11,613 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इस समझौते के बाद घरेलू बाजार पर असर डाला और आईटीसी के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 239.31 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 81,312.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 307.61 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,244.02 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 73.75 अंक या 0.30 प्रतिशत गिरकर 24,752.45 पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सेंसेक्स कंपनियों का कैसा रहा हाल?
इंडसइंड बैंक, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, सन फार्मा और टेक महिंद्रा पिछड़ गए। वहीं बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स और एचसीएल टेक लाभ में रहे। 

जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि घरेलू सूचकांक नकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ सीमित दायरे में है। इसका मुख्य कारण विदेशी निवेशकों के समर्थन में कमी और मौजूदा प्रीमियम मूल्यांकन है। 90 दिनों के टैरिफ विराम अवधि के बाद भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को लेकर चिंता बनी हुई है।  

यूरोपीय बाजारों में गिरावट दर्ज की गई 
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी सकारात्मक क्षेत्र में रहा, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग कम होकर बंद हुआ। यूरोप के बाजारों में गिरावट देखी गई। मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी रही। नैस्डैक कंपोजिट में 2.47 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 2.05 प्रतिशत और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.78 प्रतिशत की तेजी आई।


वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.69 प्रतिशत बढ़कर 64.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 348.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 624.82 अंक या 0.76 प्रतिशत गिरकर 81,551.63 पर बंद हुआ। निफ्टी 174.95 अंक या 0.70 प्रतिशत गिरकर 24,826.20 पर बंद हुआ।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed