फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: लगातार दूसरे दिन बाजार में रहा बुल्स का जोर; सेंसेक्स 610 अंक चढ़ा, निफ्टी 22500 के करीब

Thu, 06 Mar 2025 03:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 06 Mar 2025 03:44 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 609.86 अंक उछलकर 74,340.09 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 207.40 अंक चढ़कर 22,544.70 के स्तर पर पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे गिरकर 87.12 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : PTI

विस्तार

शेयर बाजार में गुरुवार को लंबी बिकवाली के बाद लगातार दूसरे दिन खरीदारों का जोर रहा। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 609.86 अंक उछलकर 74,340.09 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 207.40 अंक चढ़कर 22,544.70 के स्तर पर पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे गिरकर 87.12 (अनंतिम) पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में मजबूत खरीदारी से भारतीय बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स करीब 610 अंक की बढ़त के साथ 74,000 अंक के स्तर को पार कर गया, जबकि निफ्टी भी लगातार दूसरे दिन 22,500 अंक से ऊपर बंद हुआ।

विज्ञापन

उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे सेंसेक्स-निफ्टी

शुरुआती गिरावट से उबरते हुए 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 609.86 अंक या 0.83 प्रतिशत उछलकर 74,340.09 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 660.57 अंक या 0.89 प्रतिशत बढ़कर 74,390.80 अंक के उच्च स्तर पर पहुंच गया। एनएसई का निफ्टी 207.40 अंक या 0.93 प्रतिशत बढ़कर 22,544.70 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान 50 शेयरों वाला यह सूचकांक 219.15 अंक या 0.98 प्रतिशत चढ़कर 22,556.45 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन

सेंसेक्स के शामिल शेयरों में कौन चढ़ा, कौन टूटा?

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मास्यूटिकल्स, अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से लाभ में रहे। टेक महिन्द्रा, कोटक महिन्द्रा बैंक, जोमैटो, टाटा मोटर्स और इंडसइंड बैंक पिछड़ गए। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "कनाडा और मैक्सिको की वाहन कंपनियों पर टैरिफ में नरमी के ट्रंप के फैसले तथा डॉलर सूचकांक में कमजोरी के बाद सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय सूचकांक में मजबूती देखी गई।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों का हाल यहां जानें

स्मॉलकैप और मिडकैप सूचकांक में भी दिखी तेजी

नायर ने कहा कि मांग में कमी और चीन से आर्थिक प्रोत्साहन के कारण कच्चे तेल की कीमतों में सुधार से ऊर्जा और धातु क्षेत्रों में आशावाद बढ़ा है। बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 1.63 प्रतिशत और मिडकैप सूचकांक 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई के क्षेत्रीय सूचकांकों में ऊर्जा, धातु, तेल व गैस, कमोडिटीज, यूटिलिटीज, सेवाएं, बिजली, स्वास्थ्य सेवा, एफएमसीजी और औद्योगिक क्षेत्र लाभ में रहे। दूरसंचार और रियल्टी क्षेत्र पिछड़ गए। बीएसई पर 3,007 शेयरों में तेजी रही, 989 में गिरावट आई तथा 107 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

एशियाई बाजारों का कैसा रहा हाल?

एशियाई बाजारों में टोकियो, शंघाई, हांगकांग और सियोल में तेजी रही। मध्य सत्र में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। बुधवार को वॉल स्ट्रीट सकारात्मक दायरे में बंद हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.52 प्रतिशत बढ़कर 69.66 डॉलर प्रति बैरल हो गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,895.04 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 740.30 अंक की बढ़त के साथ 73,730.23 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 10 दिन की रिकॉर्ड गिरावट के बाद 254.65 अंक की उछाल के साथ 22,337.30 पर बंद हुआ।

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकिंग प्रणाली में 21 बिलियन डॉलर की लिक्विडिटी डालने की घोषणा की है, जिसके बाद वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में तेजी दिखी। वहीं, कच्चे तेल की कम कीमतों के कारण ऊर्जा शेयरों में भी खरीदारी दिखी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से मैक्सिको और कनाडा से ऑटो आयात पर अस्थायी टैरिफ राहत का फैसला भी बाजार के लिए सकारात्मक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed