{"_id":"67878ac9bd77a8b11c08a745","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 224 अंक चढ़ा, निफ्टी 23200 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 224 अंक चढ़ा, निफ्टी 23200 के पार
Wed, 15 Jan 2025 03:45 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 15 Jan 2025 03:45 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: सेंसेक्स की ब्लू-चिप कंपनियों में से जोमैटो ने चार प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई। एनटीपीसी, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अदाणी पोर्ट्स अन्य बड़े लाभ में रहे।
विज्ञापन
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, जोमैटो और कोटक बैंक जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से बुधवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी उछले। 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 224.45 अंक या 0.29 प्रतिशत चढ़कर 76,724.08 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 491.42 अंक या 0.64 प्रतिशत बढ़कर 76,991.05 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 37.15 अंक अथवा 0.16 प्रतिशत बढ़कर 23,213.20 अंक पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सेंसेक्स की ब्लू-चिप कंपनियों में से जोमैटो ने चार प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई। एनटीपीसी, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अदाणी पोर्ट्स अन्य बड़े लाभ में रहे।
विज्ञापन
महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। एशियाई बाजारों में हांगकांग सकारात्मक दायरे में रहा, जबकि सियोल, टोक्यो और शंघाई में गिरावट रही। यूरोपीय बाजार बढ़त पर थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर बढ़त पर बंद हुए।
विज्ञापन
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत बढ़कर 80.22 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 8,132.26 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। पिछले सत्र में बीएसई का सेंसेक्स 169.62 अंक या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 76,499.63 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 90.10 अंक या 0.39 प्रतिशत चढ़कर 23,176.05 अंक पर बंद हुआ था।