Sensex Closing Bell: ऑल टाइम हाई पर पहुंचकर फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुए
Sensex Closing Bell: मंगलवार का कारोबारी सत्र खत्म होने के बाद सेंसेक्स 14.57 (-0.01%) अंक फिसलकर 84,914.04 पर बंद सपाट हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी में महज 1.36 अंक की बढ़त के साथ 25,940.40 पर सपाट क्लोजिंग हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव दिखा। हालांकि, इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए सर्वोच्च स्तर तक पहुंचने में सफल रहे। मंगलवार का कारोबारी सत्र खत्म होने के बाद सेंसेक्स 14.57 (-0.01%) अंक फिसलकर 84,914.04 पर बंद सपाट हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी में महज 1.36 अंक की बढ़त के साथ 25,940.40 पर सपाट क्लोजिंग हुई। बंद होने से पहले सेसेंक्स पहली बार 85,000 का स्तर पार कर 85,163.23 के सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंचा। निफ्टी भी पहली बार 26,000 का स्तर पार कर 26,011.55 तक पहुंचने में कामयाब रहा।
बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे
निफ्टी ऑटो, आईटी, फर्मा और ऑयल एंड गैस सेक्टर में तेजी
निफ्टी ऑटो, आईटी, फर्मा और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। वहीं, एफएमसीजी, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर लाल निशान पर कारोबार करता दिखा। व्यक्तिगत शेयरों में इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) के शेयरों में 11.5% की गिरावट आई। यह गिरावट केंद्र सरकार की ओर से पावर एक्सचेंजों के लिए मार्केट कपलिंग लागू करने से जुड़ी खबर सामने आने के बाद दिखी।
एस्ट्राजेनेका फार्मा के शेयर 17% चढ़े
एस्ट्राजेनेका फार्मा के शेयर 17% की बढ़त के साथ बंद हुए। सरकार की ओर से लीवर और पित्ताशय के कैंसर के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवा डुरवालुमैब के आयात को मंजूरी देने के बाद यह तेजी आई। कुल मिलाकर सोमवार को बाजार का रुख सुस्त रहा। बीएसई पर करीब 2,045 शेयरों में गिरावट आई, 1,932 शेयरों में तेजी आई। 99 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
डॉलर की मांग बढ़ने से रुपये पर दबाव
मंगलवार को रुपया कमजोर हुआ। आयातकों के बीच डॉलर की मांग बढ़ने से रुपये पर दबाव पड़ा। रुपया डॉलर के मुकाबले 83.67 पर बंद हुआ। यह पिछले सत्र के स्तर 83.5525 की तुलना में 0.1% कम है।