फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: अमेरिकी में मंदी की आशंका से निवेशक सहमे; भारत समेत दुनियाभर के बाजारों ने लगाया गोता

Mon, 05 Aug 2024 03:54 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 05 Aug 2024 03:54 PM IST
सार

Sensex Closing Bell:  अमेरिका में मंदी की आशंका के बीच सोमवार को भारत समेत पूरी दुनिया के बाजारों में गिरावट दिखी। भारत का प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 2,222.55 (-2.74%) अंकों की गिरावट के साथ 78,759.40 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 2.68% की गिरावट के साथ 24,055.60 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : amarujala.com

विस्तार

Share Market Crash: अमेरिका में मंदी की आशंका और बांग्लादेश में तख्तापलट की खबर पूरी दुनिया के शेयर बाजार को ले डूबी। क्या यूरोपीय, क्या एशियाई और क्या भारतीय हर जगह प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स गोते लगाते नजर आए। इस दौरान प्रमुख घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 2,222.55 (-2.74%) अंकों की गिरावट के साथ 78,759.40 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 2.68% की गिरावट के साथ 24,055.60 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

निवेशकों को 15.34 लाख करोड़ का चूना, रुपया ऑल टाइम लो पर

सोमवार को रुपया भी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निचले स्तर 82.88 रुपये के पर बंद हुआ। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार बंद होने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केट कैप 15.34 लाख करोड़ रुपये घटकर 441.82 लाख करोड़ रुपये रह गया। 

विज्ञापन

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

दुनियाभर के बाजार में भारी बिकवाली

भारत के अलावे यूरोपीय और अन्य एशियाई शेयर बाजारों में भी भारी बिकवाली नजर आई। जापान में तो सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान बेंचमार्क इंडेक्स वर्ष 1987 के ब्लैक मंडे से भी अधिक नुकसान की स्थिति में चले गए। अमेरिकी मंदी के डर से निवेशक जोखिम लेने से बचते नजर आए। जापान का बेंचमार्क निक्केई 12.40% की गिरावट के साथ 31,458.42 पर बंद हुआ, जो अक्टूबर 1987 के बाद से इसकी सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट है, जबकि व्यापक बाजार टॉपिक्स 12.48% गिरकर 2,220.91 पर आ गया। यूरोपीय शेयरों की बात करें तो फ्रांस, स्पेन और ब्रिटेन के बाजारों में भी बड़ी गिरावट दिखी।

क्या है बाजार में गिरावट का कारण?

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी के विजयकुमार के अनुसार वैश्विक शेयर बाजारों में तेज गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका है। अमेरिका में जुलाई में रोजगार सृजन में गिरावट दिखी है। बेरोजगारी दर में 4.3% की तेज वृद्धि आई है। मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव भी बाजार में गिरावट का एक प्रमुख कारण है। आज सुबह निक्केई में 4% से ऊपर की गिरावट जापानी बाजार में संकट का एक संकेतक है। निवेशकों को इस करेक्शन में खरीदारी करने की जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। बाजार के स्थिर होने का इंतजार करें।

भारी बिकवाली से निवेशकों को लगा 17 लाख करोड़ रुपये का चूना

अमेरिका में मंदी की आशंका के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 2,600 अंकों की गिरावट दिखी। वहीं हेवीवेट शेयरों में गिरावट से निफ्टी 24000 के नीचे चला गया। इस दौरान बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 17 लाख करोड़ रुपये घटकर 440.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इंडिया VIX में 2015 के बाद सबसे बड़ी बढ़त

बाजार में निवेशकों के बीच भय मापने वाला इंडेक्स इंडिया VIX (वोलेटिलिटी इंडेक्स) 6.05 (42.23%) अंक चढ़कर 20.37 पर पहुंच गया। यह बाजार में 2015 के बाद से सबसे बड़ी बढ़त है। कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स बजट के दिन के निचले स्तर 79,224 से भी नीचे गया। वहीं निफ्टी बैंक भी लाल निशान पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी स्मॉल कैप और मिडकैप शेयरों में भी गिरावट नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed