फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद फिर फिसला बाजार; सेंसेक्स 332 अंक टूटा, निफ्टी 22050 से लुढ़का

Thu, 18 Apr 2024 05:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 18 Apr 2024 05:19 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे दिन लाल निशान पर बंद हुए। इस दौरान नेस्ले इंडिया के शेयरों में गुरुवार को तीन साल की सबसे बड़ी गिरावट दिखी और बीएसई पर कंपनी के शेयर 5.4% की गिरावट के साथ 2,409.55 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह बिकवाली एक जांच रिपोर्ट के सामने आने के बाद दिखी।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : i-stock

विस्तार

शुरुआती बढ़त के बावजूद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे दिन लाल निशान पर बंद हुआ। बुधवार को रामनवमी की छुट्टी के बाद गुरुवार को ऐसे तो घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर खुले, पर ये अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख पाए। बाजार में ऊपरी स्तरों से बिकवाली दिखी और कारोबार बंद होते-होते सेंसेक्स और निफ्टी औंधे मुंह गिर पड़े।

विज्ञापन


गुरुवार को सेंसेक्स 454.69 (0.62%) अंकों की गिरावट के साथ 72,488.99 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी -152.06 (0.69%) अंक टूटकर 21,995.85 के लेवल पर पहुंच गया। इस दौरान, मार्च तिमाही के नतीजों के पहले इंफोसिस और बजाज ऑटो के शेयरों में 1% की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

गुरुवार के कारोबारी सत्र के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

नेस्ले इंडिया के शेयरों में गुरुवार को तीन साल की सबसे बड़ी गिरावट

नेस्ले इंडिया के शेयरों में गुरुवार को तीन साल की सबसे बड़ी गिरावट दिखी और बीएसई पर कंपनी के शेयर 5.4% की गिरावट के साथ 2,409.55 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह बिकवाली एक जांच रिपोर्ट के सामने आने के बाद दिखी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बहुराष्ट्रीय कंपनी गरीब और विकासशील देशों में बिकने वाले अपने शिशु खाद्य उत्पादों में तो चीनी मिलाती है लेकिन यूरोप और ब्रिटेन जैसे देशों में नहीं। खुलासे के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय भी इस मुद्दे को लेकर चिंतित है। सूत्रों के अनुसार एफएसएआई ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

रुपया डॉलर के मुकाबले छह पैसे मजबूत हुआ

रुपया अपने न्यूनतम स्तर से रिकवरी करने के बाद गुरुवार को डॉलर के मुकाबले 6 पैसे की बढ़त के साथ 83.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। रुपये को अमेरिकी मुद्रा डॉलर और ब्रेंड क्रूड की कीमतों में नरमी का सहारा मिला।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.51 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.49 अंक के उच्च स्तर तक गया। अंत में रुपया 83.55 (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे अधिक है। मंगलवार को रुपया चार सप्ताह में दूसरी बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे गिरकर 83.61 के निचले स्तर पर आ गया। बुधवार को रामनवमी के उपलक्ष्य में विदेशी मुद्रा और मुद्रा बाजार बंद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed