फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर; 75000 की दहलीज पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 22650 के पार

Mon, 08 Apr 2024 04:50 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 08 Apr 2024 04:50 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सोमवार को सेंसेक्स 494.28 (0.66%) अंकों की बढ़त के साथ 74,742.50 के स्तर पर जबकि निफ्टी 152.60 (0.68%) अंक चढ़कर 22,666.30 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट ऑल टाइम हाई - फोटो : amarujala.com

विस्तार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर नई ऊंचाइयों पर पहुंच कर बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स 494.28 (0.66%) अंकों की बढ़त के साथ 74,742.50 के स्तर पर जबकि निफ्टी 152.60 (0.68%) अंक चढ़कर 22,666.30 पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स अपने ऑल टाइम हाई 74,869.30 के स्तर पर पहुंचते हुए 75000 के मनोवैज्ञानिक स्तर की दहलीज पर पहुंच गया। निफ्टी भी 22,697.30 के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा।

विज्ञापन


सोमवार को बाजार में बंपर खरीदारी के दौरान बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों के शेयरों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 1.3 लाख करोड़ रुपये बढ़कर पहली बार 400 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। बाजार में आए इस जोश में ब्लूचिप कंपनियों का खासा योगदान रहा और इन्होंने महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।

विज्ञापन

रिकॉर्ड छलांग के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में बढ़त

सेंसेक्स के शेयरों में मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और पावर ग्रिड के शेयरों में बढ़त दिखी। वहीं, नेस्ले, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट रही। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और हांगकांग लाभ में रहे जबकि शंघाई नुकसान में रहा।

यूरोपीय बाजार सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार करते दिखे

यूरोपीय बाजार सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार करते दिखे। इससे पहले शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट लाभ के साथ बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल घरेलू शेयर बाजार में 1,659.27 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.43 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "सेक्टोरियल टेलविंड और चौथी तिमाही की आय वृद्घि की उम्मीदों की वजह से बाजार में उछाल दिखा। ऑटो, रियल्टी, तेल व गैस और उपभोक्ता उत्पादों से जुड़े शेयरों में मजबूती दिखी। खर्च में नरमी और चौथी तिमाही में कमजोर वृद्धि की उम्मीदों के कारण आईटी शेयरों में सुस्ती दिखी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed