फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market Closing Bell

The Bonus Market Update: शेयर बाजार में बिकवाली; सेंसेक्स 492 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,200 के नीचे

Tue, 18 Aug 2026 03:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 18 Aug 2026 03:49 PM IST
सार

भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 492 अंक और निफ्टी 132 अंक से अधिक गिरकर बंद हुए। एचसीएल टेक और इंफोसिस में 2 फीसदी की बड़ी गिरावट आई। आइए बाजार की चाल के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market Closing Bell
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतें और पश्चिम एशिया में राजनयिक सफलता की उम्मीदें कम होने से निवेशकों की धारणा पर भारी दबाव पड़ा। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 493 अंक गिरकर 77,235.46 पर बंद हुआ, जो लगातार तीसरे दिन की गिरावट थी। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी लगातार छठे दिन फिसलकर 24,154.90 के स्तर पर आ गया।

विज्ञापन


कारोबार के अंत में सेंसेक्स 492.70 अंक या 0.63 फीसदी नीचे रहा। निफ्टी में 132.75 अंक या 0.55 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स समूह में एशियन पेंट्स, इंफोसिस, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और हिंदुस्तान यूनिलीवर प्रमुख पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल थे। वहीं, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस लाभ में रहे। 
विज्ञापन


बीएसई मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.46 फीसदी गिरा, जबकि स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.24 फीसदी बढ़ा। क्षेत्रीय सूचकांकों में फोकस्ड आईटी 1.84 फीसदी, आईटी टेक्नोलॉजी रियल्टी 1.28 फीसदी और पीएसयू बैंक 1.04 फीसदी गिरे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 फीसदी बढ़कर 91.02 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में गिरावट के मुख्य कारण क्या रहे?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतें बाजार की धारणा पर मुख्य दबाव बनी रहीं। अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि और कमजोर वैश्विक संकेतों ने भारतीय इक्विटी में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति को बढ़ाया। निवेशकों की चिंता तब और बढ़ गई जब अस्थायी अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम की समाप्ति के बाद मध्य पूर्व में समाधान की उम्मीदें धूमिल हो गईं। इससे नई मुद्रास्फीति की चिंताएं भी बढ़ीं। सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफएफआई) ने 2,535.10 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची।

आईटी शेयरों पर क्यों पड़ा असर?
विनोद नायर ने आगे कहा कि अमेरिकी प्रतिफल में वृद्धि ने उभरते बाजारों का आकर्षण कम किया। आईटी शेयरों में गिरावट का नेतृत्व इस आशंका ने किया कि लगातार ऊंची ब्याज दरें वैश्विक प्रौद्योगिकी खर्च को कम कर सकती हैं। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।


टाटा संस की बैठक क्यों स्थगित हुई?
नमक से सॉफ्टवेयर तक के समूह टाटा संस की एक महत्वपूर्ण वार्षिक आम बैठक मंगलवार को कोरम की कमी के कारण स्थगित करनी पड़ी। सूत्रों ने बताया कि बैठक इसलिए स्थगित हुई क्योंकि सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट, जो संयुक्त रूप से एक प्रतिनिधि नामित करते हैं, उपस्थित नहीं हो सके। यह बैठक महत्वपूर्ण मानी गई क्योंकि यह वर्तमान टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन द्वारा अगले फरवरी में कार्यकाल समाप्त होने के बाद पुनर्नियुक्ति से इन्कार करने के एक सप्ताह के भीतर हुई थी। सोमवार को भी सेंसेक्स 281.09 अंक और निफ्टी 78.35 अंक गिरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed