{"_id":"65573e92cc7d33cfbc0dca8a","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-nifty50-share-market-news-and-updates-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद फिसला बाजार; सेंसेक्स 188 अंक टूटा, निफ्टी 19750 के नीचे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद फिसला बाजार; सेंसेक्स 188 अंक टूटा, निफ्टी 19750 के नीचे
Fri, 17 Nov 2023 05:42 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 17 Nov 2023 05:42 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: शुक्रवार को बाजार पर आरबीआई के नए दिशा-निर्दशों का असर दिखा और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के कारण बाजार पर दबाव बना। निफ्टी में भारतीय स्टेट बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर तीन-तीन फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार में पिछले दो दिनों की तेजी के बाद हफ्ते के आखिरी करोबारी दिन ब्रेक लग गया। शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 187.75 (-0.28%) अंकों की गिरावट के साथ 65,794.73 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी सूचकांक 33.41 (0.17%) अंकों की गिरावट के साथ 19,731.80 के लेवल पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शुक्रवार को बाजार पर आरबीआई के नए दिशा-निर्दशों का असर दिखा और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के कारण बाजार पर दबाव बना। निफ्टी में भारतीय स्टेट बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर तीन-तीन फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इससे पहले गुरवार को बीएसई सेंसेक्स 306 अंकों की गिरावट के साथ 65982 के लेवल पर बंद हुआ था।
विज्ञापन