{"_id":"6536487d3fa4b2ffb90caba3","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-nifty50-share-market-news-and-updates-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली; सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, निवेशकों को झेलना पड़ा नुकसान","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली; सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, निवेशकों को झेलना पड़ा नुकसान
Mon, 23 Oct 2023 04:49 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 23 Oct 2023 04:49 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: सोमवार को सेंसेक्स 825.74 (1.26%) अंकों की गिरावट के साथ 64,571.88 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 260.91 (1.34%) अंक फिसलकर 19,281.75 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार में गिरावट
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली दिखी। लगातार चौथे दिन घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। इस दौरान बाजार के प्रमुख इंडेक्सों में 1% से 4% तक तक की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को बाजार पर आईटी, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों पर दबाव बढ़ा, इसके कारण निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। पिछले चार दिन की बिकवाली में निवेशकों को करीब 12 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। सोमवार को सेंसेक्स 825.74 (1.26%) अंकों की गिरावट के साथ 64,571.88 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 260.91 (1.34%) अंक फिसलकर 19,281.75 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सोमवार को बाजार बंद होने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स
विज्ञापन