Sensex Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 379 अंक उछला, निफ्टी 17,800 के पार
Sensex Closing Bell: 30 शेयरों का बीएसई बेंचमार्क मंगलवार को सेंसेक्स 379.43 अंकों की तेजी के साथ 59,842. 21 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों का एनएसई बेंचमार्क निफ्टी मंगलवार को 127.10 अंक (0.72%) उछल कर 17,825.25 अंकों पर बंद हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स में 379 अंकों का उछाल आया। वहीं, निफ्टी में भी 127.10 अंकों की बढ़त आई। बाजार में यह तेजी ऑयल व गैस, बैकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में तेजी के कारण बाजार को मजबूती मिली और लगातार तीसरे सेशन में बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।
मंगलवार को 30 शेयरों का बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 379.43 अंकों की तेजी के साथ 59,842. 21 अंकों पर बंद हुआ। इसमें 0.64% की तेजी दिखी। मंगलवार के कारोबार में सेंसेक्स एक समय पर 460.25 अंक (0.77%) उछल कर 59,923.03 अंकों के ऊपरी लेवल पर पहुंच गया था।
वहीं, 50 शेयरों के एनएसई बेंचमार्क निफ्टी मंगलवार को 127.10 अंक (0.72%) उछल कर 17,825.25 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में 42 कंपनियों के शेयरों ने हरे निशान पर कारोबार किया।
एक्सचेंज डेटा के अनुसार भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) 3,040.46 करोड़ रुपये की नकद खरीदारी के साथ नेट बायर रहे।