फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell: Huge jump in Indian market, Sensex jumps 1600 points, Nifty above 17700

Sensex Closing Bell: भारतीय बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 1600 अंक उछला, निफ्टी 17700 के ऊपर

Tue, 30 Aug 2022 06:50 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 30 Aug 2022 06:50 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: बाजार मंगलवार के कारोबारी सेशन में सभी सेक्टर हरे निशान में कारोबार करते दिखे। बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व दोनों ही कंपनियों के शेयरों में पांच प्रतिशत तक की तेजी आई

विज्ञापन
Sensex Closing Bell: Huge jump in Indian market, Sensex jumps 1600 points, Nifty above 17700
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार ने अपने पिछले दिन के नुकसान को कवर कर लिया है। सेंसेक्स और निफ्टी दिन के उच्च स्तर पर कारोबार करते हुए बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स में लगभग 1564.45 अंकों की बढ़त आई। सेंसेक्स 59,537.07 अंकों पर कारोबार करते हुए बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 446.40 अंक मजबूत होकर 17,759.30 अंकों पर बंद हुआ।

विज्ञापन


मंगलवार के कारोबारी सेशन में बीएसई के सेंसेक्स में लगभग 3 फीसदी की तेजी आई। इक्विटी बाजार में आई इस स्मार्ट रिकवरी से मंगलवार को निवेशकों की संपत्ति बढ़कर 5.68 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। ऐसे में सोमवार को निवेशकों जो नुकसान हुआ था उसकी अच्छे से भरपाई हो गई। इस दौरान बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5,68,305.56 करोड़ रुपये बढ़कर 2,80,24,621.83 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन


बाजार मंगलवार के कारोबारी सेशन में सभी सेक्टर हरे निशान में कारोबार करते दिखे। बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व दोनों ही कंपनियों के शेयरों में पांच प्रतिशत तक की तेजी दिखी। सेंसेक्स बेंचमार्क के अन्य शेयरों में इंडसइंड बैंक, मारुति, टाटा स्टील, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक के शेयरों में बढ़िया मजबूती दिखी। सिर्फ एयरटेल और डॉ रेड्डीज के शेयरों में ही कमजोरी दिखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed