{"_id":"630cc1f88b014a2c127f272f","slug":"sensex-closing-bell-big-fall-in-indian-market-sensex-fell-861-points-nifty-below-17350","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 861 अंक लुढ़का, निफ्टी 17350 के नीचे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 861 अंक लुढ़का, निफ्टी 17350 के नीचे
Mon, 29 Aug 2022 07:11 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 29 Aug 2022 07:11 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: बाजार में भारी गिरावट के कारण सोमवार के कारोबारी सेशन में निवेशकों के दो लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए। निफ्टी आईटी इंडेक्स सबसे अधिक 3.53% की कमजोरी आई। इसके अलावा, बैंक निफ्टी में 1.82%, निफ्टी मेटल में 1.53% जबकि निफ्टी रियल्टी में 1.36% की कमजोरी आई।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
विस्तार
वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दिखी। सोमवार को बाजार 861.25 अंक लुढ़क कर 57,972.62 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी 246 अंक टूटकर 17,312.90 अंकों पर बंद हुआ। सोमवार को बाजार में भारी गिरावट के कारण निवेशकों के 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए।
विज्ञापन
सोमवार के कारोबारी सेशन में निफ्टी आईटी इंडेक्स सबसे अधिक 3.53% की कमजोरी आई। इसके अलावा, बैंक निफ्टी में 1.82%, निफ्टी मेटल में 1.53% जबकि निफ्टी रियल्टी में 1.36% की कमजोरी आई।
विज्ञापन
सोमवार को टेक महिंद्रा, इंफोसिस, विप्रो, कोटक बैंक, एचसीएल टेक, टीसीएस और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर टाॅप लूजर रहे। वहीं, ब्रिटानिया, मारुति, नेस्ले इंडिया, कोल इंडिया, एशियन पेंट्स और टाटा कंज्यूमर्स के शेयर टॉप गेनर रहे।
विज्ञापन