फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex closed in flat, gold become cheaper by 400 rupees

शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, सोना 400 रुपये हुआ सस्ता

Fri, 12 Jul 2019 04:36 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 12 Jul 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
sensex closed in flat, gold become cheaper by 400 rupees

शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी गिरावट का दौर जारी रहा। सेंसेक्स 87 अंकों की कमजोरी के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 35 अंकों की गिरावट देखी गई। वहीं सोने की कीमतों में चार सौ रुपये की  कमी देखी गई।

विज्ञापन


सेंसेक्स 38736 और निफ्टी 11547 के स्तर पर बंद हो गया। निफ्टी दिनभर की बढ़त गंवाकर 11550 के नीचे बंद हुआ है। इसमें दिन के ऊपरी स्तर से करीब 90 अंकों की गिरावट देखने को मिली। बैंक शेयरों में भी कमजोरी आई है। बैंक निफ्टी 130 अंक टूटकर बंद हुआ है। वहीं सेंसेक्स में 87 अंकों की गिरावट आई है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.41 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। 

विज्ञापन

यह रहा सोने का भाव

दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में 400 रुपये की गिरावट देखने को मिली। यह 35,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमत में 930 रुपये की जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। स्थानीय कारोबारियों की मांग में कमी आने से भाव में यह कमी देखी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

125 रुपये टूटी चांदी

चांदी में भी गिरावट देखी गई और इसका भाव 125 रुपये की गिरावट के साथ 39,075 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। वैश्विक स्तर की बात करें तो सोने के भाव आज न्यूयॉर्क में 1,409.40 डॉलर प्रति औंस पर रहे। वहीं, चांदी की कीमत न्यूयॉर्क में 15.21 डॉलर प्रति औंस पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed