फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Russia Ukraine tension gold price crossed 50 thousand silver price on sky know the latest price

Gold Silver Latest Rate: रूस-यू्क्रेन तनाव के बीच सोना हुआ 50 हजारी, चांदी का दाम आसमान पर, जानें ताजा भाव

Tue, 15 Feb 2022 11:21 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 15 Feb 2022 11:21 AM IST
सार

Gold Silver Latest Price In India Today: एक ओर जहां रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव का असर शेयर बाजार में दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर सोने की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। मंगलवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत फिर से 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के आंकड़े को पार कर गई। जबकि चांदी की कीमत में भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन
Russia Ukraine tension gold price crossed 50 thousand silver price on sky know the latest price
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव का असर शेयर बाजार के साथ-साथ कमोडिटी मार्केट पर भी दिखाई दे रहा है। एमसीएक्स पर मंगलवार को सोने के दाम में जबरदस्त इजाफा हुआ और ये एक बार फिर से 50 हजारी हो गया। आज सोने की कीमत 0.74 फीसदी की उछाल के साथ 50,284 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचं गई। वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम भी आसमान पर पहुंच गए हैं। चांदी कीमत 0.46 फीसदी उछलकर 64,531 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। 

विज्ञापन


इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन


यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed