फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Petrol diesel prices today on 11 june 2021 hit fresh record highs Check latest rates

हाय ये महंगाई: पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए आपके शहर में कितना है दाम

Fri, 11 Jun 2021 11:41 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 11 Jun 2021 11:41 AM IST
सार

चार मई से लेकर अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 23 बार बढ़ोतरी हुई है। आज पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।

विज्ञापन
Petrol diesel prices today  on 11 june 2021 hit fresh record highs Check latest rates
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock

विस्तार

महंगे पेट्रोल-डीजल से जनता पहले ही परेशान है और आज यानी शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दोबारा बढ़ोतरी कर दी है। आज भारतीय बाजार में पेट्रोल 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके बाद तेल की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


दिल्ली में चार मई से अब तक 23 बार महंगा हुआ तेल
दिल्ली की बात करें, तो यहां चार मई से लेकर अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 23 बार बढ़ोतरी हो चुकी है। इसके साथ ही अब तक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 5.30 रुपये और डीजल की कीमत 5.84 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है। आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.85 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.75 रुपये प्रति लीटर है। 
विज्ञापन


जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
 
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 95.85  86.75
मुंबई 102.04 94.15
कोलकाता 95.80 89.60
चेन्नई 97.19 91.42

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।) 

भोपाल में पेट्रोल 104.01 रुपये और डीजल 95.35 रुपये प्रति लीटर रहा। रांची में पेट्रोल 92.08 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर रहा। चंडीगढ़ में पेट्रोल 92.19 रुपये और डीजल 86.40 रुपये प्रति लीटर रहा। पेट्रोल राजस्थान के श्री गंगानगर में 106.94 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमत 99.80 रुपये प्रति लीटर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन
मालूम हो कि आज पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ता विभिन्न पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि इस विरोध प्रदर्शन में कोरोना वायरस संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।


प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

यहां चेक करें आपके शहर में कितना है दाम
https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed