फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   petrol diesel price today petrol above 100 rupees in Bhopal Indore and these regions

झटका: भोपाल और इंदौर समेत इन शहरों में 100 रुपये के पार हुआ एक लीटर पेट्रोल, जानिए कीमत

Wed, 12 May 2021 10:47 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 12 May 2021 10:47 AM IST
सार

पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों पर अब कोई नियंत्रण नहीं हैं। देश के कई शहरों में एक लीटर पेट्रोल के लिए ग्राहकों को 100 रुपये से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
petrol diesel price today petrol above 100 rupees in Bhopal Indore and these regions
पेट्रोल-डीजल - फोटो : pixabay

विस्तार

देश में कोरोना महामारी की बेकाबू दूसरी लहर के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों पर अब कोई नियंत्रण नहीं हैं। देश के कई शहरों में एक लीटर पेट्रोल के लिए ग्राहकों को 100 रुपये से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल की कीमत 22 से 25 पैसे तक बढ़ी है। वहीं डीजल की कीमत भी 24 से 27 पैसे तक बढ़ी है। बात अगर मध्यप्रदेश की करें, तो राजधानी भोपाल में, इंदौर में, अनूपपुर में और रीवा में पेट्रोल ने शतक पूरा कर लिया है। इसके अलावा राजस्थान के श्रीगंगानगर में भी तेल 100 रुपये के पार है। आइए जानते हैं इन शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या है।

विज्ञापन

 
शहर  पेट्रोल (प्रति लीटर में) डीजल (प्रति लीटर में)
भोपाल 100.08 रुपये 90.05 रुपये
इंदौर  100.16 रुपये 91.04 रुपये
रीवा  102.30 रुपये 92.73 रुपये
अनूपपुर  102.66 रुपये 93.33 रुपये
श्रीगंगानगर  102.96 रुपये 95.33 रुपये

देश के प्रमुख महानगरों की बात करें, तो आइए जानते हैं यहां आज पेट्रोल और डीजल की क्या कीमत है।
 
शहर पेट्रोल (प्रति लीटर में) डीजल (प्रति लीटर में)
दिल्ली 92.05 रुपये 82.61 रुपये
मुंबई 98.36 रुपये 89.75 रुपये
कोलकाता 92.16 रुपये 85.45 रुपये
चेन्नई 93.84 रुपये 87.49 रुपये


इन मानकों के आधार पर तय होती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
विज्ञापन


जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed