Petrol Diesel Price: आज दिल्ली-मुंबई में नहीं बढ़े तेल के दाम, 11 राज्यों में डीजल 100 रुपये के पार
दिल्ली में पेट्रोल का दाम 104.44 रुपये जबकि डीजल का दाम 93.17 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.41 रुपये व डीजल की कीमत 101.03 रुपये प्रति लीटर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज आठवें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज दिल्ली-मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं, जबकि चेन्नई और कोलकाता में तीन से चार पैसे की बढ़ोतरी की गई है। देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं।
11 राज्यों में डीजल 100 रुपये के पार
केरल, कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार और लेह में डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गई है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 104.44 रुपये जबकि डीजल का दाम 93.17 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.41 रुपये व डीजल की कीमत 101.03 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 105.09 रुपये जबकि डीजल का दाम 96.28 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.79 रुपये लीटर है तो डीजल 97.59 रुपये लीटर है।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
| शहर | डीजल | पेट्रोल |
| दिल्ली | 93.17 | 104.44 |
| मुंबई | 101.03 | 110.41 |
| कोलकाता | 96.28 | 105.09 |
| चेन्नई | 97.59 | 101.79 |
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)
इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।