Petrol Diesel Price: आज फिर लगी पेट्रोल-डीजल के दामों में आग, जानें आपके शहर में कितनी है कीमत
- आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 100.91 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.88 रुपये प्रति लीटर है।
- मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.93 रुपये व डीजल की कीमत 97.46 रुपये प्रति लीटर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल की कीमत 26 से 28 पैसे बढ़ी हैं जबकि पेट्रोल की कीमत 34 से 35 पैसे तक बढ़ी है। बता दें कि अब दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये पार हो गई है। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा नगालैंड में भी कुछ जगहों पर पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गए हैं। मुंबई में कई दिनों पहले ही पेट्रोल शतक लगा चुका है।
अब यूपी में पेट्रोल कीमतों की सेंचुरी
राजधानी दिल्ली के बाद यूपी में भी पेट्रोल के कीमत ने सेंचुरी लगाई है। तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल की कीमत 35 पैसे और डीजल के दाम 26 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए। इसके साथ ही यूपी के रामपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार हो गई। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के कांकेर, जाशपुर और नारायणपुर जिलों व नगालैंड के कोहिमा में भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हुए।
आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 100.91 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.88 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.93 रुपये व डीजल की कीमत 97.46 रुपये प्रति लीटर है।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
| शहर | डीजल | पेट्रोल |
| दिल्ली | 89.88 | 100.91 |
| मुंबई | 97.46 | 106.93 |
| कोलकाता | 92.97 | 101.01 |
| चेन्नई | 94.39 | 101.67 |
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।