{"_id":"5ea66310b47a662f172a4096","slug":"petrol-diesel-price-is-constant-due-to-lockdown-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के चलते देश में आज फिर नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
लॉकडाउन के चलते देश में आज फिर नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
Mon, 27 Apr 2020 10:14 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन जारी है, जिसकी वजह से आवाजाही ठप है और पेट्रोल-डीजल की मांग धड़ाम हो गई है। इसका असर हर सेक्टर पर देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की मांग में भी बहुत ज्यादा कमी देखने को मिली है, जिसकी वजह से देशों के पास स्टोरेज की जगह खत्म हो गई है। भारत में कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
प्रमुख महानगरों में इतना है दाम
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 73.30, 76.31 और 72.28 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 65.62, 66.21 और 65.71 रुपये है।
विज्ञापन
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
विज्ञापन
कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।