फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   On the first day of listing shares of Paytm fell by 27 percent investors suffered huge losses

Paytm Shares Listing: लिस्टिंग के पहले दिन पेटीएम के शेयर 27 फीसदी तक टूटे, निवेशकों को हुआ भारी नुकसान

Thu, 18 Nov 2021 03:54 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 18 Nov 2021 03:54 PM IST
सार

Paytm Shares Listing: बीएसई पर इसके शेयर 1950 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए थे, जो 2150 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 9.07 फीसदी डिस्काउंट पर है। लिस्टिंग के पहले दिन इसका शेयर 27 फीसदी टूट कर 1,560 रुपये पर आ गया। 

विज्ञापन
On the first day of listing shares of Paytm fell by 27 percent investors suffered huge losses
पेटीएम शेयर टूटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिजिटल भुगतान सेवा प्रदान करने वाली दिग्गज कंपनी पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन के शेयर लिस्टिंग के पहले दिन लुढ़क गए। इसके चलते निवेशकों की चिंता बढ़ गई। लिस्ट होने के बाद 2,150 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में इसका शेयर पहले दिन 27 फीसदी टूटा और यह 1,560 रुपये पर आ गया। यानी निवेशकों को आईपीओ इश्यू प्राइस की तुलना में 590 रुपये प्रति शेयर का घाटा हुआ है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


9.07 फीसदी डिस्काउंट पर हुआ था लिस्ट
दिग्गज फिनटेक पेटीएम के शेयर आज गिरावट के साथ लिस्ट हुआ। बीएसई पर इसके शेयर 1950 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए थे, जो 2150 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 9.07 फीसदी डिस्काउंट पर है। लिस्टिंग के समय इसका मार्केट कैप 1,26,737.50 करोड़ रुपये रहा। इसका आईपीओ देश में अब तक का सबसे बड़ा था, लेकिन निवेशकों की प्रतिक्रिया फीकी रही और यह आखिरी दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो सका। अब तक इसका शेयर 15 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है, इससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिस्ट होने के बाद गिरता गया शेयर
डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम को चलाने वाली फिनटेक स्टार्टअप कंपनी वन97 के आईपीओ के तहत इसके शेयरों की लिस्टिंग निवेशकों के लिए बेहद निराशाजनक रही है। सुबह 10.52 बजे तक बीएसई पर पेटीएम का शेयर 15 फीसदी टूटते हुए 1616.50 रुपये तक पहुंच गया था। अंत तक यह गिरावट जारी रही और पहले दिन इसका भाव 27 फीसदी गिर गया। 


विशेषज्ञों ने पहले जाहिर की थी राय
ग्रे मार्केट प्रीमियम में गिरावट और पिछले कुछ कारोबारी दिनों में कमजोर मार्केट सेंटिमेंट के चलते बाजार विशेषज्ञों ने पहले से ही अनुमान लगाया था कि इसके शेयर या तो डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकते हैं या बहुत कम लिस्टिंग गेन मिलेगा। विशेषज्ञों ने कहा था कि लिस्टिंग के समय प्रॉफिट बुक करना सही रहेगा और जब इसमें करेक्शन हो तो फिर से इसके शेयर खरीद सकते हैं।

आनंद महिंद्रा ने भी की टिप्पणी
शेयरों पर टिप्पणी करते हुए जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया, "मैं दिल से उन निवेशकों के साथ हूं, जिन्होंने पेटीएम में अपना पैसा लगाया। मुझे पूरा यकीन है कि पेटीएम के शेयर जल्द ही वापसी करेंगे। शेयर लिस्टिंग की धीमी शुरुआत एक सिल्वर लाइनिंग की तरह है। यह एक कसीनो गेम की तरह है, जिसमें बाजी कभी भी पलट सकती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed