फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Market Capitalization of 6 companies decreased out of top 10 companies of Sensex

पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों की बाजार हैसियत हुई कम

Sun, 23 Feb 2020 12:43 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 23 Feb 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
Market Capitalization of 6 companies decreased out of top 10 companies of Sensex

पिछले सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण ( बाजार हैसियत ) कम हुआ है। इसमें कुल मिलाकर 29,487 करोड़ रुपये की कमी आई है। सबसे अधिक भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहे। वहीं पिछले सप्ताह सेंसेक्स में 86.62 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट आई। 

विज्ञापन

इन कंपनियों का कम हुआ बाजार पूंजीकरण

  • एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 10,692.9 करोड़ रुपये कम होकर 2,97,600.65 करोड़ रुपये पर आ गया। 
  • टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट आई। यह 10,319.06 करोड़ रुपये कम होकर 8,09,126.71 करोड़ रुपये पर आ गया। 
  • विज्ञापन
  • एचडीएफसी की बाजार हैसियत 5,162.75 करोड़ रुपये कम होकर 4,10,062.89 करोड़ रुपये पर आ गई।
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार बाजार हैसियत भी बंद हुई। इसमें 1,515.37 करोड़ रुपये कमी आई और यह 4,86,617.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,068.34 करोड़ रुपये लुढ़ककर 6,66,914.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज की बात करें, तो इसका बाजार पूंजीकरण 729.01 करोड़ रुपये कम होकर 9,41,693.57 करोड़ रुपये रह गया। 

इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण

  • वहीं इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 4,471.59 करोड़ रुपये बढ़कर 3,39,287.61 करोड़ रुपये हो गया।
  • बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में 5,863.46 करोड़ रुपये की बढ़त आई और यह 2,93,666.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • कोटक महिंद्रा बैंक की बाजार हैसियत 956.14 करोड़ रुपये चढ़कर 3,22,542.94 करोड़ रुपये हो गई।
  • साथ ही आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 541.78 करोड़ रुपये की वृद्धि के बाद 3,53,766.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर हैं ये कंपनियां

1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
2. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 
3. एचडीएफसी बैंक 
4. हिंदुस्तान यूनिलीवर 
5. एचडीएफसी 
6. आईसीआईसीआई बैंक 
7. इंफोसिस 
8. कोटक महिंद्रा बैंक 
9. भारती एयरटेल
10. बजाज फाइनेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed