फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   LPG cylinger price increase from November 2019

76 रुपये महंगा हुआ घरेलू रसोई गैस सिलिंडर, जानें नई कीमत

Fri, 01 Nov 2019 08:57 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 01 Nov 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
LPG cylinger price increase from November 2019

एक नवंबर से रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। लगातार तीसरे महीने रसोई गैस के दाम में इजाफा हुआ है, जिससे आम आदमी को झटका लगा है। देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर करीब 76.5 रुपये महंगा हुआ है। 

विज्ञापन

गैस सिलिंडर के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे 

आज से दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए आपको 681.50 रुपये चुकाने पड़ेंगे। कोलकाता में इसका दाम 706 रुपये है। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 651 और 696 रुपये है। वहीं, 19 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1204 रुपये हो गई है। कोलकाता में 1258 रुपये, मुंबई में 1151.50 रुपये और चेन्नई में इसका दाम 1319 रुपये हो गया है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: आज से भारत में बदल गए ये छह नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर में भी बढ़े थे गैस सिलिंडर के दाम

पिछले माह अक्तूबर में भी रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी। तब देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर करीब 15 रुपये महंगा हुआ था। 

पिछले माह इतना था दाम

अक्तूबर से दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए आपको 605 रुपये चुकाने पड़ते थे। कोलकाता में इसका दाम 630 रुपये था। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 574.50 और 620 रुपये था। 19 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1085 रुपये थी। कोलकाता में 1139.50 रुपये, मुंबई में 1032.50 रुपये और चेन्नई में इसका दाम 1199 रुपये था। 

यह भी पढ़ें: नवंबर में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें सारे काम

सितंबर में भी बढ़े थे गैस सिलिंडर के दाम

सितंबर में दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलिंडर 590 रुपये का था। कोलकाता में इसका दाम 616.50 रुपये था। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 562 और 606.50 रुपये था। वहीं, 19 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1054.50 रुपये थी। कोलकाता में पिछले महीने यह 1114.50 रुपये, मुंबई में 1008.50 रुपये और चेन्नई में 1174.50 रुपये था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed