लाफार्ज की भारतीय संपत्ति का अधिग्रहण कर रेडी मिक्स कंक्रीट के कारोबार में उतरेगी निरमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी ने एक बयान में कहा है कि लाफार्ज होल्सिम ने निरमा लिमिटेड के साथ भारतीय इकाई लाफार्र्जे इंडिया में अपनी हिस्सेदारी को करीब 1.4 अरब डॉलर में बेचने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। विनिवेश से मिलने वाली राशि का उपयोग ऋण उतारने में किया जाएगा। लाफार्ज इंडिया देश में रेडी-मिक्स कंक्रीट की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी है।
लाफार्ज होल्सिम देश में अन्य सहायक इकाई एसीसी और अंबुजा सीमेंट के जरिए सीमेंट कारोबार चलाती रहेगी। इन दोनों कंपनियों की कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता छह करोड़ टन से अधिक है तथा इनके पूरे देश में वितरण नेटवर्क फैले हुए हैं।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी मिलनी बाकी
बयान के मुताबिक यह समझौता कंपनी के 3.56 अरब डॉलर विनिवेश कार्यक्रम का एक अहम हिस्सा है। इससे पहले कंपनी ने दक्षिण कोरिया का अपना कारोबार बेच दिया है और सऊदी अरब के कारोबार की अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए समझौता कर चुकी है।
लाफार्ज होल्सिम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एरिक ओल्सेन ने कहा कि निरमा के साथ हुए सौदे से इस विनिवेश योजना का दो-तिहाई लक्ष्य हासिल हो जाएगा और प्रस्तावित खरीदार कंपनी (निरमा) एक उपयुक्त साझेदार है, जो अन्य हिस्सेदारों के हित में इस कारोबार का आगे भी विकास करेगी। सौदे को हालांकि अभी भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी मिलनी बाकी है।