{"_id":"659217c8ebe6b8ed3d0922d6","slug":"investment-mantra-sensex-expected-to-touch-85000-in-the-new-year-return-15-percent-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेश मंत्रा: नए साल में सेंसेक्स के 85000 छूने की उम्मीद, रिटर्न 15 फीसदी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
निवेश मंत्रा: नए साल में सेंसेक्स के 85000 छूने की उम्मीद, रिटर्न 15 फीसदी
Mon, 01 Jan 2024 07:09 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 01 Jan 2024 07:09 AM IST
सार
साल 2023 में शेयर बाजार रिटर्न देने के लिहाज से बेहतर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के दम पर निवेशकों ने अच्छा फायदा कमाया है। 2024 भी निवेश के लिहाज से भरपूर रिटर्न देने वाला रह सकता है। इस साल बाजार में निवेश और जोखिम का गणित बताती अजीत सिंह की
विज्ञापन
निवेश
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स में 2023 में 19 फीसदी की बढ़त रही। कुछ ऐसे शेयर रहे हैं जो पांच गुना तक बढ़े हैं। लार्ज कैप के कुछ शेयरों में 91 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स 45 फीसदी तक उछले हैं। बेंचमार्क को इन सभी ने रिटर्न के मामले में पीछे छोड़ा है। विश्लेषकों का मानना है कि सेंसेक्स इस साल के अंत तक 85,000 तक जा सकता है यानी 15 फीसदी का इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इसलिए आएगी 2024 में बाजार में तेजी
इस साल तीन प्रमुख इवेंट्स हैं जो अर्थव्यवस्था के साथ बाजार पर भी असर डालेंगे। पहला इवेंट्स राम मंदिर, दूसरा इवेंट्स आम चुनाव है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी। ऐसा होता है तो स्थिर सरकार के साथ अर्थव्यवस्था की नीतियों और सुधार का कार्यक्रम जारी रहेगा। भारी निवेश और खर्च भी होता रहेगा, जिससे अर्थव्यवस्था में तेजी रहेगी। तीसरा इवेंट्स बजट है जो फरवरी में और पूर्ण बजट जुलाई में आएगा।
विज्ञापन
बाजार की तेजी में जो महत्वपूर्ण योगदान देंगे उनमें विदेशी निवेशकों का लगातार निवेश, अर्थव्यवस्था में निरंतर तेजी, महंगाई के मोर्चे पर राहत के साथ ब्याज दरें घटने की उम्मीद है। यह सारे ऐसे कारक हैं, जो शेयर बाजार को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
मुनाफा कमाने के बाद बेच दें शेयर
जिन शेयरों में अच्छा मुनाफा कमा लिया है, उसमें से निकल जाएं। गिरावट का इंतजार करें। बाजार जनवरी में थोड़ा गिरावट दिखाए, तो सस्ते भाव पर खरीदी करें। जब भी औसत कमाई हो जाए, उन शेयरों में मुनाफा वसूली कर लेनी चाहिए। आप अगर 5-10 साल के लिए निवेश करना चाहते हैं तो बनें रहें।
वैश्विक तनाव से बाजारों पर बना रहेगा जोखिम
रूस-यूक्रेन, इस्रायल-फलस्तीन के साथ कई अन्य देशों के बीच लंबे समय से युद्ध चल रहे हैं। 2024 में भी इस तरह के कुछ वैश्विक तनाव दिख सकते हैं, जिसका शेयर बाजारों पर भी असर दिख सकता है।
2024 में निफ्टी का अनुमान
कोटक सिक्योरिटीज 21,834
आईसीआईसीआई डायरेक्ट 24,200
गोल्डमैन सैश 21,800
2023 में इनका रिटर्न
रियल्टी इंडेक्स 75 फीसदी
औद्योगिक 68 फीसदी
कैपिटल गुड्स 64 फीसदी
ट्रेडिंगो के संस्थापक पार्थ न्याति 2024 में तमाम कारक ऐसे हैं जो शेयर बाजार को तेज रफ्तार देंगे। इसमें जीडीपी की मजबूत वृद्धि दर, राजनीतिक स्थिरता और नीतिगत सुधार में निरंतरता जैसे महत्वपूर्ण कारक हैं।