फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   India to decide on projects to be referred to AIIB: Jaitley

भारत में निवेश की व्यापक संभावनाएं: जेटली

Sun, 26 Jun 2016 05:19 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
एजेंसी/ बीजिंग Updated Sun, 26 Jun 2016 05:19 AM IST
विज्ञापन
India to decide on projects to be referred to AIIB: Jaitley
- फोटो : PTI

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि भारत में निवेश के लिए व्यापक संभावनाएं हैं और इसकी कोई सीमा नहीं है। भारत की आर्थिक वृद्धि टिकाऊ है क्योंकि उसे अभी काफी दूरी तय करनी है।

विज्ञापन


पांच दिन की यात्रा पर चीन पहुंचे जेटली ने सरकारी चैनल सीसीटीवी को दिये एक इंटरव्यू में कहा कि यह (वृद्धि) टिकाऊ है। इसकी वजह यह है कि भारत को आर्थिक वृद्धि के संदर्भ में अभी लंबा रास्ता तय करना है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में इस लिहाज से बुनियादी ढांचा, शहरीकरण, आवास, बिजली, जल तथा सामाजिक क्षेत्र में निवेश की काफी संभावनाएं हैं। जेटली ने कहा कि  वर्तमान में सार्वजनिक वित्त निवेश के मामले में नेतृत्व कर रहा है। मुझे विश्वास है कि कुछ समय में जब अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी, निजी क्षेत्र भी इसे गति देगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मानसून भी सामान्य से कम रहने के बावजूद हमारी दो साल से वृद्धि अच्छी रही है। भारत की आर्थिक वृद्धि में मानसून महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस साल मानसून बेहतर रहने की उम्मीद है।’ 

वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले साल हमारी वृद्धि 7.3 प्रतिशत रही। हम निश्चित रूप से इसे बनाए रखेंगे और अच्छे मानसून के साथ उम्मीद है कि यह और बेहतर होगी। पिछले साल भारत की आर्थिक वृद्धि चीन की 6.9 प्रतिशत से अधिक रही। वैश्विक बुनियादी ढांचा तथा आर्थिक वृद्धि के मुद्दे पर जेटली ने वैश्विक आर्थिक मंदी पर अपनी चिंता रखी।

एआईआईबी से मदद संबंधी परियोजनाओं पर भारत लेगा निर्णय

India to decide on projects to be referred to AIIB: Jaitley

जेटली ने चीन समर्थित एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) के निदेशक मंडल की बैठक से पहले कहा कि भारत का विशाल आधारभूत ढांचा कार्यक्रम है।

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत यह निर्णय लेगा कि कौन सी परियोजना के लिए एआईआईबी से फंड लिया जा सकता है। इस बैंक की स्थापना पिछले साल एक खरब  अमेरिकी डॉलर से की गई थी जिसमें भारत और अन्य 56 देश संस्थापक सदस्य हैं।

चीन की इसमें 26.06 फीसदी भागीदारी है और भारत 7 फीसदी हिस्सेदारी के साथ इसमें दूसरा सबसे बड़ा भागीदार है।

Published By Rahul Sankrityayan

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed